असम के सीएम हेमंत बिस्व सरमा को महंगी पड़ी राहुल गांधी पर टिप्पणी, FIR

Webdunia
बुधवार, 16 फ़रवरी 2022 (14:40 IST)
हैदराबाद। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ कथित टिप्पणी को लेकर तेलंगाना के हैदराबाद में असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व सरमा के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
 
पुलिस ने बताया कि तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस समिति (TPCC) के प्रमुख और पार्टी सांसद ए आर रेड्डी की शिकायत पर जुबली हिल्स थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।
 
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कानूनी राय लेने के बाद भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
 
रेड्डी ने शिकायत में सरमा पर राहुल गांधी के खिलाफ (11 फरवरी को उत्तराखंड में एक जनसभा में) राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए पूर्व नियोजित तरीके से आपत्तिजनक भाषण देने का आरोप लगाया और असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की थी।
 
सरमा ने उत्तराखंड में चुनावी रैली में सितंबर 2016 में भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादियों के शिविरों पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगने और कोविड रोधी टीके की प्रभावकारिता पर सवाल करने पर राहुल गांधी की आलोचना की थी।
 
असम के मुख्यमंत्री ने कहा था कि क्या भाजपा ने कभी इस बात का सबूत मांगा कि वह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बेटे हैं। कांग्रेस पार्टी ने इस टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी।
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख