Hanuman Chalisa

हरिद्वार हेट स्पीच मामले 10 के खिलाफ दर्ज हुई FIR, भाजपा सरकार पर बढ़ रहा कार्रवाई का दबाव

एन. पांडेय
मंगलवार, 4 जनवरी 2022 (07:41 IST)
देहरादून। हरिद्वार हेट स्पीच मामले में एक और एफआईआर दर्ज कर ली गई है, जिसमे 10 लोग नामजद हैं। हरिद्वार में 17-19 दिसंबर 2021 तक हरिद्वार में आयोजित धर्म संसद में मुसलमानों के खिलाफ अभद्र भाषा इस्तेमाल कर मुसलमानों के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए उत्तराखंड की भाजपा सरकार पर लगातार दबाव बढ़ रहा है।
 
सिंधु सागर और यति नरसिंहानंद गिरि के खिलाफ हरिद्वार में आयोजित धर्म संसद में मुसलमानों के खिलाफ नफरती भाषण के मामले में  10 लोगों के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज करने की तहरीर हरिद्वार के ज्वालापुर थेन में दी गई थी। जिसे इस थाने ने शहर कोतवाली स्थानांतरित कर दिया गया।
 
शहर कोतवाली में इस मामले के संबंध में पहली प्राथमिकी IPC की धारा 153A (धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास स्थान, भाषा के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना) भी दर्ज की गई थी। दूसरी एफआईआर में कार्यक्रम के आयोजक यति नरसिंहानंद, जितेंद्र नारायण त्यागी उर्फ़ वसीम रिजवी, सिंधु सागर, धर्मदास, परमानंद, साध्वी अन्नपूर्णा, आनंद स्वरूप, अश्विनी उपाध्याय, सुरेश चव्हाण और प्रबोधानंद गिरी के नाम शामिल बताये जा रहे हैं।
 
23 दिसंबर को इसी थाने में गुलबहार खान द्वारा लिखाई एफआईआर में पुलिस अब तक 2 दौर में 5 नाम अपनी विवेचना में जोड़ चुकी है। इसमे धारा 295A भी जोड़ी गई। इस मामले की जांच के लिए रविवार को एक विशेष जांच दल का भी गठन किया गया था।
 
मामले में कार्रवाई के लिए मुसलमानों से जुड़े सामाजिक संगठनों ने शुक्रवार और शनिवार को देहरादून और हरिद्वार में विरोध मार्च निकाला और कथित धर्म संसद में मुसलमानों के खिलाफ हिंसा भड़काने वाले भड़काऊ भाषण देने वालों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

नीदरलैंड में स्वागत को देखकर भावुक हुए पीएम मोदी

खड़ी बस में लगी आग, बच्‍चे को अंदर छोड़ सारे यात्री बाहर भागे, 4 साल के मासूम की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

जनता दर्शन में इलाज में मदद की गुहार लेकर आए लोगों को योगी ने दिया भरोसा

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

अगला लेख