गुजरात में रासायनिक संयंत्र में विस्फोट, 2 की मौत

Webdunia
गुरुवार, 16 दिसंबर 2021 (14:06 IST)
गोधरा। गुजरात के पंचमहल जिले में गुरुवार को एक रासायनिक संयंत्र की इकाई में विस्फोट होने के बाद आग लगने से 2 कर्मचारियों की मौत हो गई और 15 अन्य झुलस गए।
 
पंचमहल की पुलिस अधीक्षक लीना पाटिल ने बताया कि घोघंबा तालुका में रंजीतनगर गांव के पास स्थित ‘गुजरात फ्लोरोकेमिकल्स लिमिटेड’ (जीएफएल) के रासायनिक विनिर्माण संयंत्र में विस्फोट सुबह करीब 10 बजे हुआ।
 
विस्फोट के बाद आग लगने से 2 कर्मचारियों की मौत हो गई और 15 से 16 अन्य लोग झुलस गए। उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उनमें से कई बुरी तरह झुलस गए हैं। संयंत्र में अन्य लोगों की तलाश जारी है। आग पर काबू पा लिया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख