पश्चिम बंगाल के टॉलीगंज में फिल्म स्टूडियो में लगी आग

Webdunia
रविवार, 19 मार्च 2023 (12:51 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कोलकाता के टॉलीगंज इलाके स्थित एक फिल्म स्टूडियो में रविवार सुबह आग लग गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग सुबह करीब 6 बजे लगी। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 3 गाड़ियां एनटी वन स्टूडियो भेजी गई।
 
उन्होंने बताया कि सुबह करीब 6 बजे स्टूडियो के परिसर स्थित एक गोदाम में आग लगी देखी गई। आग की लपटें शूटिंग फ्लोर तक नहीं फैली। घटना के समय गोदाम में कोई नहीं था। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की तीन गाड़ियां पहुंची और आग पर तीन घंटे में काबू पा लिया गया।
 
अधिकारी के मुताबिक, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने शॉर्ट सर्किट की आशंका से इनकार नहीं किया। फिल्म उद्योग से जुड़े सुत्रों ने बताया कि घटना में हुए नुकसान का पता लगाया जा रहा है। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हिमाचल में सामने आई उड़ने वाली दुर्लभ गिलहरी, क्या है इसकी विशेषता

2011 से भी बड़ी तबाही आएगी 2025 में, सुनामी को लेकर एक महिला की भविष्यवाणी!

अब अमेरिका में ही बढ़ेगी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें

केजरीवाल ने शीश महल के रखरखाव पर हर महीने खर्च किए 31 लाख रुपए

वक्फ के बाद अब संघ की नजर ईसाइयों की भूमि पर

सभी देखें

नवीनतम

देश में लागू हुआ नया वक्‍फ कानून, राष्‍ट्रपति मुर्मू ने दी मंजूरी

Waqf को लेकर कंगना रनौत ने साधा निशाना, कांग्रेस पर लगाया यह आरोप...

उप्र के सभी जिलों में श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ शुरू, रविवार को होगी पूर्णाहुति

मेघालय 10वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित, 87 फीसदी से ज्‍यादा विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण

उम्मीद है श्रीलंका तमिल समुदाय की आकांक्षाओं को पूरा करेगा : नरेंद्र मोदी

अगला लेख