Mukherjee Nagar के गर्ल्स PG में लगी भीषण आग पर पाया काबू, 35 लड़कियां बचाई गईं

Webdunia
गुरुवार, 28 सितम्बर 2023 (00:17 IST)
Fire in Mukherjee Nagar area of Delhi : उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में एक अपार्टमेंट में महिलाओं के 'पेइंग गेस्ट' (PG) केंद्र में बुधवार शाम को आग लग गई। शहर के अग्निशमन सेवा प्रमुख ने कहा कि सभी 35 लड़कियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
 
अग्निशमन विभाग के अनुसार, उन्हें शाम 7.47 बजे सिग्नेचर अपार्टमेंट में आग लगने की सूचना मिली और उसने दमकल की 20 गाड़ियों को मौके पर भेजा। दिल्ली के मुख्य अग्निशमन सेवा अधिकारी अतुल गर्ग ने कहा, हालात नियंत्रण में हैं तथा कोई हताहत नहीं हुआ और सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया।
 
उन्होंने कहा, आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। वहां लगभग 35 लड़कियां थीं और सभी सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि आग सीढ़ी के पास लगे मीटर बोर्ड से शुरू हुई और ऊपरी मंजिल तक फैल गई। उन्होंने कहा कि इमारत में भूतल और तीन मंजिलें और हैं।
 
गर्ग ने कहा कि इसमें केवल एक सीढ़ी है और छत पर एक रसोईघर है।आग सीढ़ियों पर लगे मीटर बॉक्स में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। कोई बच्ची फंसी न हो यह सुनिश्चित करने के लिए तलाशी अभियान चल रहा है। (इनपुट भाषा) Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख