Hanuman Chalisa

मुंबई में फिर एक इमारत में आग, 4 की मौत

Webdunia
गुरुवार, 4 जनवरी 2018 (07:49 IST)
मुंबई। मुंबई के उपनगर मरोल में एक आवासीय इमारत की ऊपरी मंजिल पर गुरुवार तड़के आग लगने से दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
बृहन्मुंबई महानगरपालिका की आपदा प्रबंधन इकाई के एक अधिकारी ने कहा कि मुंबई दमकल विभाग को तड़के 2:10 बजे फोन पर सूचना मिली कि अंधेरी पूर्व में मरोल की ममून मंजिल इमारत के चौथे माले पर आग लग गई है। हमारे दमकलकर्मी साजोसामान और एंबुलेंस के साथ 2:34 बजे घटनास्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिशों में जुट गए।
 
उन्होंने कहा कि दमकल कर्मियों ने सुबह 4:20 बजे तक सभी तरफ से आग पर काबू पा लिया। कुल नौ लोग घायल हुए जिन्हें पास ही के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां चार को मृत घोषित कर दिया गया।'
 
उन्होंने बताया कि पांच लोग झुलस गए हैं और उन्हें होली स्प्रिट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई गई है। मारे गए लोगों की शिनाख्त सकीना कापासी, मोहिन कापासी, तस्लीम कापासी और दाउद कापासी के रूप में हुई है।
 
 
अधिकारी ने बताया कि अभी तक आग लगने के कारण का पता नहीं चला है और घटना की जांच के बाद इसके कारणों का पता चलेगा।

उल्लेखनीय है कि पिछले हफ्ते ही मुंबई के कमला मिल्स इलाके के एक पब में आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में करीब 55 लोग घायल हो गए थे।  (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

श्री श्री रविशंकर के आर्ट ऑफ लिविंग के प्रयासों से भारत के सॉफ्ट पावर को मिली नई ऊर्जा

मुंबई के मीरा रोड में आधी रात को भारी बवाल: सोसाइटी में बकरों के शेड को लेकर भिड़े दो पक्ष, पुलिस बल तैनात

समुद्र में चीन की मनमानी पर लगेगा ब्रेक? दिल्ली में क्वाड देशों ने दिया कड़ा संदेश

उत्‍तराखंड के CM धामी ने चेताया, सड़क पर न हो नमाज, अधिकारियों को दिए निर्देश

NEET जैसी परीक्षा कराना कैसे बन गई सरकार के लिए चुनौती?

अगला लेख