Hanuman Chalisa

उदयपुर के पास जंगलों में लगी आग, हालात नियंत्रण में

Webdunia
शुक्रवार, 29 अप्रैल 2022 (14:57 IST)
जयपुर। राजस्थान के उदयपुर जिले में बांकी वन क्षेत्र में आग लग गई है जिसे बुझाने के लिए सेना के हेलीकॉप्टर को लगाया गया है।
 
अधिकारियों ने बताया कि उदयपुर शहर से सटे बांकी के जंगलों में यह आग बुधवार को लगी जो गुरुवार रात तक 3 से 4 स्थानों पर फैल गई।
 
मुख्य वन संरक्षक आर के सिंह ने कहा कि आग करीब 50 हेक्टेयर वन क्षेत्र में फैल गई थी। उन्होंने कहा कि आग पर काबू पाने के लिए सेना के हेलीकॉप्टर को लगाया गया जिसने छह फेरे लगाकर पानी का छिड़काव किया।
 
सिंह ने कहा कि हालांकि, हेलीकॉप्टर द्वारा पानी के छिड़काव के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। विभाग इलाके पर निगरानी रख रहा है ताकि घटना दोबारा न हो।
 
उल्लेखनीय है कि पूरा राजस्थान इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है, जहां रात का तापमान भी 31.1 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा रहा है। राज्य के कई स्थानों पर दिन का तापमान 46 डिग्री से अधिक बना हुआ है जिसके आने वाले दिनों में और बढ़ने की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump ने Pakistan से किया किनारा, अचानक क्यों बदल दिया Iran पर हमले का प्लान, जानिए क्या है पूरी कहानी

बिना बैंक अकाउंट अब Teenagers भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, Paytm ने लॉन्च किया नया Pocket Money फीचर

Inder Kaur murder case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का दबाव, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की किडनैपिंग के बाद हत्या, नहर में मिला शव, आरोपी कनाडा फरार

ट्रंप-शी वार्ता ने भारत के लिए क्यों बजाई खतरे की घंटी? बदलती दुनिया में कितना तैयार है भारत

क्या मंदिरों के सोने पर है मोदी सरकार की नजर? वित्त मंत्रालय ने बताया सच

सभी देखें

नवीनतम

अमित शाह की अध्यक्षता में हुई मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक, सीएम योगी समेत 4 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल

सीएम योगी के विजन से यूपी बना ‘एक्सप्रेसवे स्टेट’, 1900 KM नेटवर्क के साथ विकास को मिली रफ्तार

सीएम योगी की सख्ती से टले 2 बाल विवाह, प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से सुरक्षित हुआ बेटियों का भविष्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने मां दंतेश्वरी के किए दर्शन, गृह मंत्री अमित शाह संग बस्तर बैठक में विकास पर जोर

Delhi-NCR और उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, कई शहरों में तापमान 47 डिग्री के पार, IMD की चेतावनी

अगला लेख