बंगाल में भाजपा नेता अर्जुन सिंह के घर के बाहर गोलीबारी, किसने चलाई गोलियां?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 27 मार्च 2025 (10:16 IST)
bjp leader arjun singh news : पश्चिम बंगाल के भाटपारा में भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद अर्जुन सिंह के आवास के बाहर अज्ञात बदमाशों ने बम फेंके और गोलीबारी की। पुलिस ने बताया कि यह हमला बुधवार देर रात हुआ जिसमें एक युवक घायल हो गया। सिंह और उनके करीबी सहयोगियों ने हमलावरों का पीछा किया लेकिन वे मौके से भागने में सफल रहे।
 
बैरकपुर के पुलिस आयुक्त अजय ठाकुर ने कहा कि स्थिति अभी नियंत्रण में नहीं है। इसमें शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 
 
किसने चलाई गोलियां : सिंह ने आरोप लगाया कि इस हमले के पीछे तृणमूल कांग्रेस पार्षद सुनीता सिंह के बेटे नमित सिंह का हाथ है। पूर्व सांसद ने दावा किया कि उसने पुलिस के सामने गोलीबारी की। अंधाधुंध गोलीबारी और बमबारी हुई।
 
पुलिस सूत्रों के अनुसार, इलाके में मेघना जूट मिल में श्रमिकों के दो समूहों के बीच विवाद के बाद हिंसा भड़की। इस बीच, तृणमूल कांग्रेस के जगदल से विधायक सोमनाथ श्याम ने सिंह और उनके समर्थकों पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया।
 
श्याम ने कहा कि अर्जुन सिंह और उनके लोगों ने मेघना जूट मिल में काम करने वालों पर हमला किया तथा गोलियां चलाईं। युवक को सिंह ने गोली मारी और उनके समूह के हमले में तीन से चार अन्य लोग घायल हो गए। हम सिंह की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हैं, नहीं तो हम बड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगे।
 
इलाके में सुरक्षा सख्‍त : स्थिति को नियंत्रित करने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवानों सहित एक बड़ी पुलिस टुकड़ी को इलाके में तैनात किया गया। मौके से कारतूस के कई खोल और बम बरामद किए गए हैं।
edited by : Nrapendra Gupta 
Photo courtesy : arjun singh x account 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बैकों के सर्वर डाउन होने से UPI Payment में देरी से ग्राहक परेशान, सोशल मीडिया पर शिकायतों का अंबार

पुराने भोपाल से हिंदुओं के पलायन का RSS का दावा सियासत या फिर मजबूरी?

ATM, UPI, GST से लेकर बैंक जमा तक 1 अप्रैल से होंगे 10 बदलाव, आपकी जेब पर क्या होगा असर

राणा सांगा को गद्दार कहने वाले सपा सांसद रामजी लाल सुमन के घर पर हमला

RAW पर प्रतिबंध की मांग, अल्पसंख्यकों पर अत्याचार, अमेरिकी संस्थान ने उगला जहर तो भारत ने लगाई लताड़

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update: गर्मी के तेवर हुए तीखे, दिल्ली में धूलभरी हवाओं का कहर, 8 राज्यों में बारिश की संभावना

जब बगीचे की बाड़ से व्हाइट हाउस में घुस गया बच्चा

कनाडा में चुनाव नहीं लड़ सकेंगे चंद्र आर्य, क्या भारत कनेक्शन बना वजह?

ट्रंप बोले, अमेरिका लेने जा रहा ग्रीनलैंड

LIVE: विदेश में बने वाहनों पर 25% टैरिफ लगाएंगे ट्रंप

अगला लेख