पाकिस्तान की अंधाधुंध गोलीबारी, निशाने पर अग्रिम चौकियां

Webdunia
शनिवार, 24 फ़रवरी 2018 (15:39 IST)
श्रीनगर। पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्षविराम का फिर उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले के उड़ी सेक्टर में भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों को लक्ष्य कर अकारण और अंधाधुंध गोलीगारी की। यहीं से शुक्रवार को 500 नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया था।
 
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि सीमापार से पाकिस्तानी सैनिकों ने पूर्वाह्न 11:50 बजे गोलीबारी शुरू की। भारतीय सैनिकों ने भी जवाबी कार्रवाई की। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक गोलाबारी जारी थी। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है।
 
पुलिस महानिदेशक एसपी वैद्य ने माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा कि उड़ी सेक्टर के सीमावर्ती इलाकों में गोलाबारी की घटनाओं के कारण यहां के करीब 500 नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। उपायुक्त और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मौके पर लोगों का ध्यान रख रहे हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख