रोहतक के कुश्ती अखाड़े में गोलीबारी, 5 लोगों की मौत

Webdunia
शनिवार, 13 फ़रवरी 2021 (01:11 IST)
चंडीगढ़। हरियाणा के रोहतक में शुक्रवार की शाम एक निजी कॉलेज के पास एक कुश्ती अखाड़े में हुई गोलीबारी की घटना में 5 लोगों की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए। घायलों में से 2 की हालत नाजुक है।
 
रोहतक के पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने पहले कहा था कि घटना में तीन लोगों की मौत हो हुई है और कुछ लोगों का उपचार चल रहा है। हालांकि, बाद में रोहतक के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी में 5 लोगों की मौत हुई है।
 
शर्मा ने कहा कि घटना के बारे में जानकारी जुटाने के लिए हमने दलों का गठन किया है। रोहतक रेंज के आईजी संदीप खिरवार ने बताया कि फॉरेंसिक विशेषज्ञ और पुलिस के जांचकर्ता घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।
 
इस संबंध में एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि मरने वालों में एक कुश्ती कोच भी शामिल है। उन्होंने बताया कि घायलों में तीन वर्षीय एक बच्चा भी शमिल है। अधिकारी ने कहा कि शुरुआती जांच के मुताबिक कुश्ती के एक कोच ने कथित तौर पर गोलीबारी शुरू की, लेकिन सटीक विवरण का पता लगाया जा रहा है।
 
उन्होंने कहा कि अखाड़े में कुश्ती सिखाने वाले कुछ लोगों (कोच) के बीच दुश्मनी इस घटना का कारण हो सकती है। (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख