पाक ने सीमा पर फिर की गोलीबारी...

Webdunia
रविवार, 25 जनवरी 2015 (13:00 IST)
जम्मू। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के भारत पहुंचने से कुछ घंटे पहले जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी रेंजर्स ने छोटे हथियारों से गोलीबारी करके संघषर्विराम का उल्लंघन किया।
 
पुलिस अधिकारी ने बताया, 'पाकिस्तानी रेंजर्स ने 24 और 25 जनवरी की मध्यरात्रि में जम्मू जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आरएसपुरा सीमाई क्षेत्र में जोगवान सीमा पोस्ट के पास छोटे हथियारों से गोलीबारी की।' उन्होंने बताया कि पोस्ट पर रात को एक बजे के दौरान गोलीबारी हुई।
 
उन्होंने बताया कि सीमा की सुरक्षा में तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने जवाबी कार्रवाई की और कुछ देर तक दोनों तरफ से गोलीबारी हुई। हालांकि इस गोलीबारी में किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ।
 
कुछ दिन पहले भी 22 जनवरी को सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी रेंजर्स ने गोलीबारी कर संघषर्विराम का उल्लंघन किया था।
 
गत 22 जनवरी को बीएसएफ के जवानों और पाकिस्तानी रेंजर्स के बीच गोलीबारी हुई थी। उस समय बीएसएफ ने कुछ लोगों की आवाजाही को संदिग्ध पाया था और उन पर कुछ राउंड गोलियां चलाई थीं। इसी दौरान पाकिस्तान और भारत दोनों की ओर से थोड़ी देर गोलीबारी हुई। यह सांबा जिले के रेगाल सीमा आउट पोस्ट पर हुई थी। 21 जनवरी को भी बीएसएफ ने आर्निया उप सैक्टर में घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम किया था।
 
पाकिस्तानी रेंजर्स ने 20 जनवरी को भी छोटे हथियारों से संघषर्विराम का उल्लंघन किया था जिसके जवाब में बीएसएफ ने जवाबी कार्रवाई की थी। इसके अलावा 12 और 13 जनवरी को भी सांबा सेक्टर में पाकिस्तानी रेंजर्स ने संघषर्विराम का उल्लंघन किया था। पाकिस्तान ने 11 जनवरी को कठुआ जिले के हीरानगर क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मोर्टार और छोटे हथियारों से गोलीबारी की थी। (भाषा)
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?