Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शिमला में इस साल की पहली बर्फबारी, येलो अलर्ट जारी

Advertiesment
हमें फॉलो करें शिमला में इस साल की पहली बर्फबारी, येलो अलर्ट जारी
, गुरुवार, 4 फ़रवरी 2021 (10:03 IST)
शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में गुरुवार सुबह इस साल की पहली बर्फबारी हुई। गुरुवार सुबह शिमला, कुफरी, केलोंग, कल्पा और राज्य के ऊंचाईं वाले कई इलाकों में बर्फबारी हुई और खबर लिखे जाने तक बर्फबारी चल रही थी।
मौसम विभाग ने मध्यम और ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाते हुए 4 फरवरी के लिए राज्य में आंधी और गरज के साथ बारिश की आशंका जताई थी और येलो अलर्ट जारी किया था। शिमला मौसम केंद्र ने मैदानी, निचले पहाड़ी इलाकों में 4 फरवरी और मध्यम तथा ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में 4 और 5 फरवरी को आंधी और गरज के साथ बारिश की आशंका जताई थी।
 
मौसम कार्यालय ने खराब मौसम के बारे में लोगों को सतर्क करने के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है। मौसम चेतावनी में येलो अलर्ट सबसे कम श्रेणी वाले खतरे में आता है और इससे कुछ दिनों के लिए खराब मौसम की आशंका के संकेत मिलते हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Live Updates : रामपुर जा रही प्रियंका गांधी का काफिला हादसे का शिकार, कई गाड़ियों की आपस में टक्कर