शासकीय प्राथमिक विद्यालय बेकलिया में FLN मेले का आयोजन

Webdunia
शनिवार, 16 सितम्बर 2023 (15:10 IST)
नालछा। शासन के आदेशानुसार शासकीय प्राथमिक विद्यालय बेकलिया में एफएलएन मेले का आयोजन किया गया। मेले में नई शिक्षा नीति के बदलावों की बच्चों को जानकारी दी गई। 
 
मेले में अध्यापक सुधीर कुमार बर्वे ने अतिथियों को मेले की जानकारी दी। उन्होंने  शासन द्वारा मेले के उद्देश्यों और निपुण भारत अंतर्गत मिशन अंकुर में नई शिक्षा नीति के बदलाव की जानकारी दी। उन्होंने नवाचार के माध्यम से अध्यापन कार्य के उद्देश्य को समझाया। 
 
शुरुआत में राजेश शिंदे BRC नालछा ढाल पंचायत, सरपंच बलराम कटारे, कमलेश सर द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। छात्रा बसकन्या , दीतूकन्या, राजनंदनी, मनीषा, सूरज ने मधुर सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। मोहन डावर ने काउंटर 1 पर बच्चों के रिपोर्ट कार्ड के माध्यम से पंजीयन किया गया। 
 
5वीं के बच्चों द्वारा पांच काउंटर-  भाषा विकास, बौद्धिक विकास, गणित की पूर्व तैयारी, बच्चों का कोना, लगाए गए। कक्षा 1 व 2 के बच्चों को अपने पालकों के साथ विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से रिपोर्ट कार्ड पूर्ण करवाए गए। 
 
कार्यक्रम में रोचक व मनोरंजक तरीकों शिक्षकों की प्रशंसा की गई। कार्यक्रम में किशोर चरपोटा, छोगालाल कटारे, सुनील गिरवाल, संजय ओसारी, अमर सिंह गिरवाल, देवकी बाई अन्य पालकों की उपस्थिति रही।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राहुल गांधी ने बढ़ा दिया सियासी पारा, हाथरस, गुजरात और अब मणिपुर की बारी

रेलवे ने कहा कि राहुल गांधी ने की बाहरी ट्रेन चालकों से मुलाकात, रेल यूनियनों ने दिया यह जवाब...

हाथरस हादसे की जांच में दोषी मिलने पर बाबा पर होगी कार्रवाई, योगी सरकार के मंत्री की दो टूक

भैंस ने खुद सुलझा दिया विवाद, अपने मालिक को देख कुछ ऐसा किया कि पुलिस भी दंग रह गई

पहाड़ों पर बारिश का कहर, अल्मोड़ा में ताश के पत्तों की तरह ढह गया पुल

सभी देखें

नवीनतम

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में 2 जगहों पर मुठभेड़, 4 आतंकी ढेर

पहाड़ों पर बारिश का कहर, अल्मोड़ा में ताश के पत्तों की तरह ढह गया पुल

राहुल गांधी ने बढ़ा दिया सियासी पारा, हाथरस, गुजरात और अब मणिपुर की बारी

Assam Flood : असम में बाढ़ से हाहाकार, 52 लोगों की मौत, 30 जिलों में 24 लाख से ज्‍यादा प्रभावित

कश्‍मीर में 2 मुठभेड़ों में 5 आतंकी ढेर, एक जवान शहीद

अगला लेख
More