Festival Posters

पटियाला में भारी बारिश के बाद बाढ़ का अलर्ट जारी, सीएम मान ने दिए बचाव ने निर्देश

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 29 अगस्त 2025 (11:50 IST)
heavy rain in patiala: पटियाला जिला प्रशासन (Patiala district administration) ने जलग्रहण क्षेत्र में भारी बारिश के बाद घग्गर नदी के आसपास के कई निचले इलाकों में बाढ़ का अलर्ट (flood alert) जारी किया है। राजपुरा के उपमंडल मजिस्ट्रेट अविकेश गुप्ता (Avikesh Gupta) के अनुसार ऊंटसर, नन्हेड़ी, संजरपुर, लाछड़ू, कमालपुर, रामपुर, सौंटा, माड़ू और चमारू गांवों के निवासियों को सतर्क रहने और नदी के पास जाने से बचने की सलाह दी गई है। लोगों से किसी भी आपात स्थिति में राजपुरा बाढ़ नियंत्रण कक्ष से संपर्क करने के लिए कहा गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जिला अधिकारियों को राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
 
पंजाब 1988 के बाद सबसे भीषण बाढ़ का सामना कर रहा : पंजाब 1988 के बाद सबसे भीषण बाढ़ का सामना कर रहा है। सतलुज, ब्यास और रावी नदियों के साथ-साथ कई छोटी नदियां भी उफान पर हैं, जिससे बड़े पैमाने पर फसलें और गांव जलमग्न हो गए हैं। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के जलग्रहण क्षेत्रों में कई दिनों हुई तक भारी बारिश के कारण यह स्थिति बनी है। प्रदेश में पठानकोट, गुरदासपुर, फाजिल्का, कपूरथला, तरनतारन, फिरोजपुर, होशियारपुर और अमृतसर जिलों के गांव बाढ़ के कारण सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।ALSO READ: पंजाब के मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री और सभी 'आप' विधायक बाढ़ राहत के लिए एक महीने का वेतन देंगे
 
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जिला अधिकारियों को राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। वह शुक्रवार को चंडीगढ़ में एक उच्च स्तरीय बैठक करेंगे, जिसमें बाढ़ की स्थिति की समीक्षा और राहत कार्यों की प्रगति का आकलन किया जाएगा। इसी बीच पटियाला के दूधन साधा के उपमंडल मजिस्ट्रेट कृपालवीर सिंह ने भसमड़ा, जलाहखेड़ी और राजू खेड़ी गांवों के निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

पटियाला की उप-मंडल मजिस्ट्रेट हरजोत कौर मावी ने हडाणा, पुर और सिरकप्पड़ा गांवों के लिए भी परामर्श जारी किया है। पटियाला जिला नियंत्रण कक्ष को सक्रिय कर दिया गया है, और किसी भी सहायता के लिए लोग हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।ALSO READ: रेस्क्यू में जुटा पंजाब सरकार का हेलीकॉप्टर, सीएम मान ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा
 
प्रशासन ने निवासियों से अपील की है कि वे अफवाहें न फैलाएं और न ही उन पर विश्वास करें। जलस्तर में किसी भी वृद्धि की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें। पटियाला में 1993 में भी भीषण बाढ़ आई थी, जिसमें राजपुरा और समाना के बड़े हिस्से डूब गए थे और हजारों लोग विस्थापित हुए थे। 2023 में भी भारी मानसूनी बारिश के कारण पटियाला के कई गांवों में बाढ़ आई थी, जिससे फसलों, घरों और बुनियादी ढांचे को व्यापक नुकसान हुआ था। अधिकारियों का कहना है कि वर्तमान में बाढ़ नियंत्रण प्रणाली पहले की तुलना में कहीं अधिक मजबूत है, लेकिन जान-माल के नुकसान से बचने के लिए समय पर सतर्कता और सावधानी अत्यंत आवश्यक है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल को अमेरिका ने निकाला, बाबा सिद्दीकी और मूसेवाला हत्याकांड में वांटेड, सलमान खान के फायरिंग में भी नाम आया था सामने

करारी हार के बाद राजनीति के साथ क्या बिहार छोड़ देंगे प्रशांत किशोर, JDU को दी बड़ी चुनौती

15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए मुफ्त आधार बायोमेट्रिक अपडेट, UIDAI ने 1 साल तक हटाए सभी शुल्क

तेजस्वी यादव बैठक में भावुक हुए, कहा- आप किसी और को भी चुन सकते हैं अपना नेता

आतंकी उमर का दिल्ली ब्लास्ट से पहले का वीडियो, अंग्रेजी में आत्मघाती हमले पर बोलता दिखा

सभी देखें

नवीनतम

Delhi Blast : ED ने अल फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर जवाद अहमद को किया अरेस्‍ट, 25 कैंपस पर छापेमारी

Delhi Blast: साबरमती जेल में कैदियों के बीच मारपीट, आतंकवादी डॉ. अहमद सईद पर हमला

PM Kisan Yojana : PM मोदी किसानों को जारी करेंगे पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त

Bihar : 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे नीतीश कुमार, शपथ लेने वाले मंत्रियों की संख्या का खुलासा

स्वदेशी की नई उड़ान, योगी सरकार में हस्तशिल्प को वैश्विक पहचान

अगला लेख