इस बार मुंबई में 'बाढ़ की मुसीबत' से मिलेगी राहत, जानिए कैसे ?

Webdunia
शुक्रवार, 12 जून 2020 (17:50 IST)
मुंबई। मानसून के दिनों में भारी बारिश और बाढ़ से हमेशा परेशान रहने वाली देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के लोगों को इस बार इस मुसीबत से राहत मिलने जा रही है। 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुंबई के लिए विकसित किए गए नए एकीकृत बाढ़ चेतावनी प्रणाली (IFLOWS) का शुक्रवार को उद्घाटन किया और इसे शहर के लिए 'वरदान' बताया।
 
उद्घाटन समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्ष वर्धन भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि इस प्रणाली से बाढ़ का अनुमान लगाया जा सकता है इसलिए यह मुंबई के लोगों के लिए बड़ी सहायता कर सकता है।
 
इस प्रणाली का विकास पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय और बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने साथ मिलकर किया है। उद्घाटन के बाद ठाकरे ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए कहा, 'बाढ़ प्रबंधन प्रणाली शहर के लिए वरदान है और इससे मुंबई को बचाने में मदद मिलेगी।'
 
उन्होंने कहा, 'महाराष्ट्र को चक्रवाती तूफान के बारे में दो तीन दिन पहले चेतावनी मिल गई थी, इसलिए राज्य सरकार लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा सकी जिससे किसी की जान नहीं गई।'
 
हर्ष वर्धन ने कहा कि आईएफएलओडब्ल्यूएस प्रणाली सबसे आधुनिक है जिससे मुंबई के लोगों को मदद मिलेगी। उच्च तकनीक वाली इस प्रणाली से बाढ़ आने से पहले उसका अनुमान लगाया जा सकेगा जिससे मुंबई में रहने वालों को पहले से एहतियाती कदम उठाने का समय मिल जाएगा। यह मुंबई के लोगों के लिए वरदान साबित होगा जहां लगातार बाढ़ का सामना करना पड़ता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

Lok Sabha Elections : कश्मीरी विस्थापितों की कम वोटिंग से BJP निराश, अब बारामुल्ला और अनंतनाग पर जोर

मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस के सामने किया खुलासा

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

ऐसा प्रधानमंत्री चुनने का अवसर है जिस पर दुनिया रौब न जमा सके : मोदी

PM मोदी बोले- UP में TMC राजनीति का प्रयोग करना चाहती है सपा और कांग्रेस

अगला लेख