इंदौर में भारी बारिश से आई बाढ़ (देखिए फोटो)

Webdunia
बुधवार, 5 अगस्त 2015 (12:08 IST)
इंदौर। इंदौर में मंगलवार रात हुई भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। शहर में सात घंटे में साढ़े सात इंच पानी बरस गया। ढाई बजे पानी बंद होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। 
 
भारी बारिश के कारण शहर के सभी नदी-नालें उफान पर है। कई स्थानों पर सड़कों पर आठ फीट पानी भर गया। कई घरों में बाढ़ का पानी घुस गया। इसके चलते प्रशासन ने रात में ही मोर्चा संभाला और लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया।
सड़कें बनी तालाब : भारी बारिश के कारण देखते ही देखते सड़के तालाब बन गई। बीआरटीएस पूरी तरह डूब गया तो एमजी रोज, छोटी ग्वालटोली, द्वारकापुरी, गोराकुंड, टोरी कार्नर, लोहार पट्टी, नलिया बाखल  मालगंज चौराहे पर भी बाढ़ से हालात दिखाई देने लगे। बड़ी संख्या में टू व्हीलर पानी में डूब गए। शहरभर में चारों और पानी ही पानी नजर आ रहा था और सभी लोग मानों पानी बंद होने की दुआ कर रहे थे।
घरों में पानी, छतों पर लोग : शहर में कई स्थानों पर घरों में पानी घुसने से बरसते पानी में लोगों को छतों पर शरण लेनी पड़ी। प्रशासन ने इन लोगों की मदद का भरसक प्रयास किया लेकिन बारिश ने राहत कार्यों में भी बाधा पहुंचाई। 
स्कूलों की छुट्टी : मौसम विभाग ने आज भी शहर में तेज बारिश की चेतावनी दी है। कलेक्टर पी नरहरि ने रात में हुई तेज बारिश के बाद बिगड़े हालात को देखते हुए स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी है।
* कृष्णपुरा छत्रियों के पास कान्ह नदी का विकराल रूप दिखाई दिया। नदी के पास घाट पर स्थित कई छोटे मंदिर डूब गए। 


*  कान्ह नदी का पानी कर्बला पूल के ऊपर तक आ गया।



शहर में कई इलाकों में निचली बस्तियों में घुसा पानी।


Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया