shiv chalisa

घाघरा और सरयू नदी उफान पर, सैकड़ों गांव बाढ़ में घिरे

Webdunia
शुक्रवार, 3 अगस्त 2018 (13:33 IST)
बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में भारी बारिश के चलते घाघरा और सरयू नदियां उफान पर आ गई हैं। घाघरा नदी का जलस्तर दो सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है।
 
जानकारी के मुताबिक एल्गिन ब्रिज पर नदी खतरे के निशान से 16 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। मिहींपुरवा का छंगापुरवा गांव उफनाई घाघरा से बाढ़ की चपेट में आ गया है। गिरगिट्टी गांव में कटान के चलते आठ ग्रामीणों के मकान नदी में समाहित हो गए हैं। बाढ़ चौकियों को भी अलर्ट किया गया है। वहीं बैराजों का भी जलस्तर बढ़ने लगा है।
 
तराई में हो रही भारी बारिश के साथ ही नेपाल के पहाड़ों पर भी मूसलाधार बरसात हो रही है। इसका असर नदियों पर देखने को मिल रहा है। घाघरा नदी का जलस्तर अचानक तेजी से बढ़ने लगा है। एल्गिन ब्रिज पर घाघरा का जलस्तर 106.236 मीटर रिकॉर्ड हुआ।
 
ALSO READ: रेलवे ट्रैक पर मिला जदयू विधायक के बेटे का शव, रोते हुए मां ने कहा- हत्या हुई है

केंद्रीय जल आयोग घाघराघाट के मुताबिक नदी का जलस्तर दो सेंटीमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से बढ़ रहा है। इसके चलते महसी, कैसरगंज और मिहींपुरवा तहसील क्षेत्रों में नदी के किनारे बसे गांवों के ग्रामीण दहशत में आ गए हैं। पशुओं के लिए चारे की भी समस्या हो रही है।
 
छंगापुरवा गांव के निवासी उफनाई घाघरा के पानी से घिरने से 16 परिवार फंसे थे। इसकी सूचना तहसील को दे दी गई है। लेकिन लगातार हो रही बारिश के चलते प्रशासन की ओर से उनको मदद पहुंचाने में देरी हुई। इसी बीच, महसी क्षेत्र में भी कटान के चलते लगभग 60 बीघा खेती योग्य जमीन नदी में समाहित हुई है। महसी में गोलागंज, कोठार, नईबस्ती, पिपरी गांव नदी के निशाने पर हैं। 
 
ALSO READ: पति को गाड़ी में बंद कर 8 दरिंदों ने किया गर्भवती महिला से दुष्‍कर्म

कालीन नगरी में जल तांडव : राज्य के ही भदोही जिले में रुक-रुक कर हो रही बारिश से लाखों रुपए के कालीन बर्बाद हो गए हैं। बारिश से कालीन नगरी भदोही में जल तांडव का नजारा देखने को मिल रहा है। नगर के कई मुहल्लों के घरों में जहां बारिश का पानी घुस गया है, वहीं कई कालीन कंपनियों में बारिश के पानी से लाखों रुपए के कालीन भीगकर बर्बाद हो गए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेंगे 25000 रुपए, शिक्षा भी मिलेगी मुफ्त, सरकार ने पेश किया ड्रॉफ्ट

Iran-Israel War : अयातुल्लाह खामेनेई का दाहिना हाथ निकला गद्दार, ismail qaani पर क्यों गहराया शक, Mossad के एजेंट होने का क्या है सच

AIIMS जोधपुर से UPSC टॉपर, पढ़िए Anuj Agnihotri की सक्सेस स्टोरी, बताया सफलता का राज

LPG : देश में तेल, रसोई गैस की किल्लत नहीं होगी, भारत के पास जरूरत से ज्यादा सप्लाई, जानिए कैसे होता है एलपीजी का प्रोडक्शन

ट्रंप कौन होता है भारत को रूस से तेल खरीदने की ‘इजाजत’ देने वाला?

सभी देखें

नवीनतम

ईरान को डोनाल्ड ट्रंप की सीधी धमकी, सरेंडर करे तभी समझौता

गेहूं के MSP पर मिलेगा 40 रुपए प्रति क्विंटल बोनस, CM डॉ. मोहन यादव बोले- सरकार किसान समृद्धि के लिए समर्पित

Abhyudaya Yojana UP : अभ्युदय योजना का कमाल: UPSC 2025 में 6 अभ्यर्थियों का चयन, योगी सरकार की फ्री कोचिंग से मिली बड़ी सफलता

Epstein Files का नया बम, ईरान से युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप पर यौन उत्पीड़न के आरोप

Kashmir global warming impact : कश्मीर में कुदरत का कहर, झेलम नदी सूखी, गुलमर्ग में मार्च की गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड

अगला लेख