Hanuman Chalisa

कोहरे के कारण 90 से अधिक विमानों की उड़ान सेवाएं प्रभावित

Webdunia
रविवार, 31 दिसंबर 2017 (20:18 IST)
नई दिल्ली। इस सीजन के सबसे घने कोहरे के चलते दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दृश्यता घटकर 50 मीटर तक आ जाने के कारण आज 200 से अधिक विमानों की उड़ान सेवाएं प्रभावित हुईं। उनमें कुछ में देरी हुई, कुछ के मार्ग बदल दिए गए जबकि कुछ रद्द कर दी गईं।

हवाई अड्डे के एक अधिकारी के अनुसार 150 से अधिक उड़ानों में देरी हुई और करीब 50 उड़ानें मार्ग बदलकर अन्य हवाई अड्डों की तरफ भेजी गईं। करीब 20 उड़ानें रद्द कर दी गईं। सुबह साढ़े सात बजे से ग्यारह बजकर पांच मिनट तक कोई भी विमान उड़ान नहीं भर सका।

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से विमानों के उड़ान भरने के लिए 125 मीटर दृश्यता की आवश्यकता होती है। वैसे दिल्ली हवाई अड्डे पर कम दृश्यता में भी विमानों के उतरने के लिए आधुनिक प्रौद्योगिकी उपलब्ध है, जिसकी मदद से 25- 50 मीटर दृश्यता में उतरने में सक्षम विमान यहां पहुंच सकता है।

सूत्रों ने बताया कि करीब 50 उड़ाने समीप के हवाई अड्डों पर भेजी गईं क्योंकि कई पायलट इस प्रौद्योगिकी में प्रशिक्षित नहीं हैं। दिल्ली क्षेत्र एवं आईजीआई हवाई अड्डे के लिए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के निदेशक आरके जेनामनी ने कहा कि सुबह साढ़े पांच बजे रनवे पर दृश्यता 50-75 मीटर के बीच थी। इस साल कोहरे की यह अब तक की सबसे खराब स्थिति अनुभव की गई है।

विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि यह इस सीजन का सबसे घना कोहरा था। हालांकि दिन में दृश्यता सुधरकर 2000 मीटर तक चली गई और परिचालन सामान्य हो गया लेकिन सुबह हुई परेशानी के चलते दिनभर विमानों में देरी और छ: घंटे तक इंतजार देखने को मिला।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump ने Pakistan से किया किनारा, अचानक क्यों बदल दिया Iran पर हमले का प्लान, जानिए क्या है पूरी कहानी

बिना बैंक अकाउंट अब Teenagers भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, Paytm ने लॉन्च किया नया Pocket Money फीचर

Inder Kaur murder case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का दबाव, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की किडनैपिंग के बाद हत्या, नहर में मिला शव, आरोपी कनाडा फरार

ट्रंप-शी वार्ता ने भारत के लिए क्यों बजाई खतरे की घंटी? बदलती दुनिया में कितना तैयार है भारत

क्या मंदिरों के सोने पर है मोदी सरकार की नजर? वित्त मंत्रालय ने बताया सच

सभी देखें

नवीनतम

'वेलकम टू रोम माय फ्रेंड', जॉजिया मेलोनी ने इस अंदाज में किया पीएम मोदी का स्वागत

Top News : उत्तर भारत में गर्मी का कहर, देश भर में दवा दुकानें बंद; इटली में मेलोनी से मिले पीएम मोदी

अमित शाह की अध्यक्षता में हुई मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक, सीएम योगी समेत 4 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल

सीएम योगी के विजन से यूपी बना ‘एक्सप्रेसवे स्टेट’, 1900 KM नेटवर्क के साथ विकास को मिली रफ्तार

सीएम योगी की सख्ती से टले 2 बाल विवाह, प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से सुरक्षित हुआ बेटियों का भविष्य

अगला लेख