यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे का कहर, बस से कंटेनर की टक्कर, 1 की मौत

Webdunia
मंगलवार, 20 दिसंबर 2022 (11:47 IST)
नोएडा। उत्तर प्रदेश के दनकौर थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण कंटेनर और बस में टक्कर हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। कोहरे और ठंड के कारण पुलिस अधिकारियों को बचाव अभियान में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
 
पुलिस उपायुक्त (झोन तृतीय) अभिषेक वर्मा ने बताया कि मंगलवार सुबह झांसी से दिल्ली की तरफ आ रही एक निजी बस यमुना एक्सप्रेसवे के ईस्टर्न पेरीफेरल पुल के पास आगे चल रहे कंटेनर से टकरा गई।
 
उन्होंने बताया कि घना कोहरा होने के कारण बस चालक को कंटेनर दिखाई नहीं दिया तथा बस कंटेनर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर यमुना एक्सप्रेसवे से करीब 30 फुट नीचे जा गिरी। इस घटना में बस में सवार 60 यात्री बस के अंदर फंस गए। 
 
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दनकौर पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद बस के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला तथा यहां के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करवाया।
 
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि इस हादसे में शमशेर सिंह नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में तीन की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीनी विदेश मंत्री के साथ मीटिंग में बोले जयशंकर- भारत-चीन संबंधों के लिए बॉर्डर पर शांति जरूरी

Vladimir Putin : आखिर क्या है राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पू सूटकेस का रहस्य, दुश्मनों से क्या है कनेक्शन

पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को दी ट्रंप के साथ अलास्का बैठक की जानकारी, आखिर दोनों नेताओं के बी‍च क्या हुई बातचीत

किस आंतरिक खतरे और साजिश की बात कर रहे हैं पूर्व सेना प्रमुख नरवणे?

बाबा रामदेव पर फिसली बृजभूषण शरण सिंह की जुबान, जिसके नाम पर कमा-खा रहा है...

सभी देखें

नवीनतम

कुल्लू में बारिश का कहर, अचानक आई बाढ़ में 3 दुकानें और 1 पुल बहा

अधेड़ महिला ने 13 साल के बच्चे से 2 बार जबरन बनाए यौन संबंध, 4 साल बाद हुआ खुलासा, जानिए कितनी हो सकती है सजा

Gold : सोना या शेयर बाजार, पिछले सालों में किसने दिया सबसे ज्यादा रिटर्न

Rahul Gandhi : पिता ने पहाड़ खोद बनाई थी सड़क, बेटा नहीं बना पाया पक्का मकान, 'माउंटेन मैन' दशरथ मांझी के बेटे को राहुल गांधी ने सौंपी घर की चाबी

शाह ने दी संसद में जानकारी, गुजरात में प्रतिदिन 250 लाख लीटर दूध की खरीद, 2001 से हुई 5 गुना बढ़ोतरी

अगला लेख