मथुरा में 23 साल से रह रहा विदेशी नागरिक गिरफ्तार, जानिए क्‍या है मामला...

Webdunia
गुरुवार, 19 अक्टूबर 2023 (18:22 IST)
Foreign national arrested : उत्तर प्रदेश पुलिस ने बगैर वीजा, पासपोर्ट और अन्य वैध दस्तावेजों के यहां गोवर्धन थाना क्षेत्र के राधाकुंड में रह रहे एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। उसने बताया कि कि वह विद्यार्थी वीजा पर 23 साल पहले भारत आया था, लेकिन भगवान कृष्ण के प्रति भक्ति से आकर्षित होकर वह यहां रहने लगा।
 
पुलिस ने यह जानकारी दी। गोवर्धन थाने के प्रभारी ओम हरि वाजपेयी ने गुरुवार को कहा कि स्थानीय आसूचना इकाई (एलआईयू) द्वारा मंगलवार शाम उपलब्ध कराई गई सूचना के मुताबिक, विदेशी जैसा दिखने वाला एक व्यक्ति वनखंडी महादेव मंदिर के पास देखा गया तथा पुलिस को देखकर वह तेज भागने लगा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया।
 
वाजपेयी ने कहा कि पकड़े जाने पर उसने अपनी पहचान फिलीपिन नागरिक फर्नांडीस के तौर पर उजागर की। थाना प्रभारी के मुताबिक, उसने बताया कि कि वह विद्यार्थी वीजा पर 23 साल पहले भारत आया था, लेकिन भगवान कृष्ण के प्रति भक्ति से आकर्षित होकर वह यहां रहने लगा।
 
पुलिस का कहना है कि इन दिनों वह राधाकुंड की पाल कॉलोनी में रह रहा था। पुलिस ने उसके पास से 77000 रुपए भी बरामद किए। एलआईयू द्वारा फर्नांडीस के खिलाफ एक मामला दर्ज कराया गया। बुधवार को उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया और फिर उसे जेल भेज दिया गया।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी के जवाब पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

1962 के युद्ध के लिए नेहरू की तरह पणिक्कर भी चीन नीति पर बलि का बकरा बन गए : शिवशंकर मेनन

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सिंधु तक, संसद में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

अगला लेख