Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अमेठी के आरिफ को सारस से दोस्ती करना पड़ा भारी, वन विभाग ने भेजा नोटिस

हमें फॉलो करें Crane
, रविवार, 26 मार्च 2023 (14:08 IST)
अमेठी (उत्‍तर प्रदेश)। अमेठी जिले के जामो क्षेत्र के मंडखा गांव में सारस पक्षी से दोस्ती को लेकर चर्चा में आए आरिफ की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। आरिफ पर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के प्रावधानों का उल्लंघन करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। वन विभाग ने उसे नोटिस जारी कर आगामी 4 अप्रैल को तलब किया है।

गौरीगंज के सहायक वन अधिकारी रणवीर सिंह की तरफ से आरिफ को शनिवार को भेजे गए नोटिस के मुताबिक, उस पर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के प्रावधानों का उल्लंघन करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

नोटिस के अनुसार, आरिफ को आगामी 4 अप्रैल को पूर्वाह्न 11 बजे उप प्रभागीय वन अधिकारी रणवीर मिश्रा के समक्ष उपस्थित होकर बयान दर्ज कराने को कहा गया है। सिंह ने बताया कि 21 मार्च को आरिफ के घर से वन विभाग की टीम ने सारस को अपने कब्जे में लेकर रायबरेली के समसपुर पक्षी विहार में छोड़ा था जिसे कानपुर चिड़ियाघर भेज दिया गया है।

गौरतलब है कि अमेठी जिले में जामो थाना क्षेत्र के मंडखा गांव के निवासी आरिफ को करीब एक साल पहले खेत में एक घायल सारस पड़ा मिला था। उसकी टांग टूटी थी। आरिफ ने उसे अपने घर पर लाकर उसका इलाज किया था। पूरी तरह से ठीक होने के बाद सारस वहां से जाने के बजाय आरिफ के साथ ही रहने लगा था और वह उसी के साथ खाता-पीता भी था।

इसके अलावा वह आरिफ के पीछे-पीछे चलता था। इसके कई वीडियो और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव 5 मार्च को दोनों से मिलने के लिए अमेठी आए थे।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जेपी नड्डा पहुंचे भोपाल, बोले- 'अबकी बार 200 पार'