Dharma Sangrah

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वीएस अच्युतानंदन का निधन, 101 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 21 जुलाई 2025 (17:26 IST)
VS Achuthanandan passed away : भारत के सबसे सम्मानित कम्युनिस्ट नेताओं में से एक और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वीएस अच्युतानंदन का सोमवार को 101 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अच्युतानंदन केरल के राजनीतिक इतिहास के एक प्रमुख व्यक्ति थे। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के संस्थापक सदस्य अच्युतानंदन जीवनभर श्रमिकों के अधिकारों, भूमि सुधारों और सामाजिक न्याय के पक्षधर रहे। वह 7 बार राज्य विधानसभा के लिए चुने गए। 
 
माकपा के प्रदेश सचिव एमवी गोविंदन ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लगभग एक महीने पहले हृदयाघात के बाद यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए गए वरिष्ठ नेता का आज निधन हो गया। गोविंदन ने कहा कि अच्युतानंदन केरल के राजनीतिक इतिहास के एक प्रमुख व्यक्ति थे।
ALSO READ: केरल सरकार ने क्यों नहीं दी भारत माता के चित्र के इस्तेमाल की अनुमति?
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के संस्थापक सदस्य अच्युतानंदन जीवनभर श्रमिकों के अधिकारों, भूमि सुधारों और सामाजिक न्याय के पक्षधर रहे। उन्होंने 2006 से 2011 तक केरल के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। वह सात बार राज्य विधानसभा के लिए चुने गए, जिनमें से तीन बार वह नेता प्रतिपक्ष रहे। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल को अमेरिका ने निकाला, बाबा सिद्दीकी और मूसेवाला हत्याकांड में वांटेड, सलमान खान के फायरिंग में भी नाम आया था सामने

करारी हार के बाद राजनीति के साथ क्या बिहार छोड़ देंगे प्रशांत किशोर, JDU को दी बड़ी चुनौती

15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए मुफ्त आधार बायोमेट्रिक अपडेट, UIDAI ने 1 साल तक हटाए सभी शुल्क

तेजस्वी यादव बैठक में भावुक हुए, कहा- आप किसी और को भी चुन सकते हैं अपना नेता

आतंकी उमर का दिल्ली ब्लास्ट से पहले का वीडियो, अंग्रेजी में आत्मघाती हमले पर बोलता दिखा

सभी देखें

नवीनतम

Delhi Blast : ED ने अल फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर जवाद अहमद को किया अरेस्‍ट, 25 कैंपस पर छापेमारी

Delhi Blast: साबरमती जेल में कैदियों के बीच मारपीट, आतंकवादी डॉ. अहमद सईद पर हमला

PM Kisan Yojana : PM मोदी किसानों को जारी करेंगे पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त

Bihar : 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे नीतीश कुमार, शपथ लेने वाले मंत्रियों की संख्या का खुलासा

स्वदेशी की नई उड़ान, योगी सरकार में हस्तशिल्प को वैश्विक पहचान

अगला लेख