हरियाणा की वरिष्ठ नेता और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल चंद्रावती का निधन

Webdunia
रविवार, 15 नवंबर 2020 (18:24 IST)
रोहतक। हरियाणा की प्रथम महिला सांसद, विधायक और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल चंद्रावती का शनिवार देर रात यहां पीजीआई अस्पताल में निधन हो गया। वे 92 वर्ष की थीं और काफी अर्से से बीमार थीं। चंद्रावती चरखी दादरी में रहतीं थीं तथा तबीयत खराब होने के बाद उन्हें रोहतक स्थित पीजीआई अस्पताल भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान देर रात उनका निधन हो गया।

श्रीमती चंद्रावती प्रदेश की पहली महिला कद्दावर नेता और ईमानदार छवि की नेता थीं। प्रदेश की राजनीति में उनका जाना माना नाम था। उन्होंने वर्ष 1977 में अपना भिवानी से पहला लोकसभा का चुनाव लड़ा था और निर्वाचित होकर प्रदेश की पहली महिला सांसद बनीं। इस चुनाव में उन्होंने 67.62 प्रतिशत मत हासिल कर रिकॉर्ड बनाया था जो आज तक कायम है।

उन्होंने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल को पराजित किया था। वह वर्ष 1977 से 1979 तक जनता पार्टी की हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष भी रहीं। वे प्रदेश की पहली महिला विधायक भी रहीं। उन्होंने वर्ष 1954 में प्रदेश की राजनीति में कदम रखा और बाठड़ा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस टिकट पर चुनाव जीतकर विधानसभा में पहुंचीं। वे वर्ष 1964-66 और वर्ष 1972-74 तक प्रदेश में मंत्री भी रहीं।

उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में लोकसभा और विधानसभा के कुल 14 चुनाव लड़े जिनमें से वह छह बार विधायक और एक बार सांसद रहीं। वह वर्ष 1982-85 तक विपक्ष की नेता चुनी गईं थीं। फरवरी 1990 से दिसंबर 1990 तक वह पुडुचेरी की उपराज्यपाल भी रहीं।
वह पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय की प्रथम महिला अधिवक्ता भी थीं। चंद्रावती अपने क्षेत्र में स्नातक की डिग्री लेने वाली पहली महिला थीं। स्नातक की डिग्री उन्होंने पंजाब के संगरूर से तथा वकालत की डिग्री दिल्ली विश्वविद्यालय से की। उनका जन्म तीन सितंबर 1928 को दादरी के डालावास गांव में हुआ था।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Rajkot Gaming Zone Fire: HC की फटकार के बाद सरकार का एक्शन, राजकोट के कमिश्नर सहित 6 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर

क्यों INDIA गठबंधन बैठक में शामिल नहीं होंगी ममता बनर्जी, बताया कारण

Maruti Alto EV सस्ता और धमाकेदार मॉडल होने जा रहा है लॉन्च, जानिए क्या हो सकती है कीमत

Prajwal Revanna : सेक्स स्कैंडल में फंसे प्रज्वल रेवन्ना का पहला बयान, 31 मई को SIT के सामने आऊंगा

चक्रवाती तूफान रेमल का कहर, बंगाल में 15000 घर तबाह, 2 लोगों की मौत

Rajkot Gaming Zone Fire : 3 आरोपियों को 14 दिन की हिरासत, जांच में नहीं कर रहे सहयोग

Weather Updates : देश में 17 स्थानों पर पारा 48 के पार, 3 दिन बाद इन इलाकों में मिल सकती है राहत

AAP सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट के आरोपी विभव कुमार को कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

अखिलेश यादव के करीबी मेरठ के एसपी MLA रफीक अंसारी गिरफ्तार

Rajkot Gaming Zone Fire: HC की फटकार के बाद सरकार का एक्शन, राजकोट के कमिश्नर सहित 6 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर

अगला लेख