पूर्व मंत्रियों को आवास घोटाला करना पड़ा महंगा, 7 साल की जेल व 100 करोड़ का जुर्माना

Webdunia
शनिवार, 31 अगस्त 2019 (22:29 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के राज्य के पूर्व मंत्रियों सुरेश जैन और गुलाबराव देवकर को धुले जिले की सत्र अदालत ने कई करोड़ रुपए के 'घरकुल' आवास घोटाले में शनिवार को दोषी ठहराए जाने के बाद क्रमश: 7 साल और 5 साल जेल की सजा सुनाई। मामले में 46 अन्य आरोपियों को 3 से 7 साल तक की सजा सुनाई गई।
 
विशेष न्यायाधीश सृष्टि नीलकंठ ने 29 करोड़ रुपए के आवासीय परियोजना घोटाले के मामले में शिवसेना नेता सुरेश जैन को 7 साल की सजा सुनाई और उन पर 100 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया। 1990 के दशक में जब वे गृह राज्यमंत्री थे, तब यह घोटाला हुआ था।
 
ALSO READ: कभी नेताओं की पहली पसंद था अब उन्हीं के लिए जेल बन गया

देवकर को 5 साल की सजा सुनाई गई, जबकि शेष 46 दोषियों को 3 से 7 साल की जेल की सजा मिली। आरोपियों में जैन और देवकर के अलावा नगर निगम के कुछ पूर्व पार्षद और अधिकारी शामिल हैं। अदालत के फैसला सुनाने के तुरंत बाद अदालत में मौजूद सभी 48 आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया।
 
जैन को मार्च 2012 में गिरफ्तार किया गया। उच्चतम न्यायालय से जमानत मिलने से पहले वे 1 साल के अधिक समय जेल में काट चुके हैं। राकांपा नेता देवकर को मई 2012 में गिरफ्तार किया गया था। जमानत मिलने से पहले वे 3 साल जेल में रह चुके हैं। वे 1995 से 2000 के बीच जलगांव नगर परिषद में पार्षद थे।
 
उन पर एक बिल्डर का पक्ष लेने और 29 करोड़ रुपए की अनियमितता में लिप्त होने का आरोप लगाया गया था। जैन ने खंडेश बिल्डर्स का पक्ष लिया था जिन्हें 'घरकुल' योजना के तहत घर बनाने का ठेका दिया गया था। जलगांव के पूर्व नगर आयुक्त प्रवीण गेडाम ने फरवरी 2006 में इस संबंध में शिकायत दर्ज की थी। जलगांव के बाहरी इलाके में बनाए जाने वाले 5,000 घरों में से केवल 1,500 घरों का ही निर्माण पूरा हो पाया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या है सिंधु जल समझौता, जिसे भारत ने रद्द कर पाकिस्तान को दिया बड़ा झटका

पहलगाम हमले के बाद CCS Meeting के 5 बड़े फैसले कैसे तोड़ देंगे Pakistan की कमर

पहलगाम हमले में 2 लोकल के साथ शामिल थे 7 आतंकी, 3 दिन कश्मीर के लिए भारी, कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम के निर्देश

एयरस्ट्राइक के खौफ में पाकिस्तान, PoK में खाली कराए टेरर ट्रेनिंग कैंप, क्या है भारत की रणनीति

हमले का खुफिया इनपुट था फिर चूक कैसे हुई?

सभी देखें

नवीनतम

Pahalgam Terrorist Attack : कारगिल सरीखे लघु युद्ध हो सकते हैं सीमाओं पर, सेना हमले का जवाब देने की तैयारी में

गौतम गंभीर को ISIS कश्मीर की जान से मारने की धमकी, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

Weather Update: प्रचंड गर्मी का दौर जारी, IMD का बारिश और लू का अलर्ट, जानें देशभर का ताजा मौसम

Pahalgam Terror Attack : सिंधु जल संधि खत्म होने से कैसे बर्बाद हो जाएगा पाकिस्तान?

राहुल गांधी अमेरिका दौरा रद्द कर भारत लौटे, पहलगाम हमले पर CWC की बैठक में होंगे शामिल

अगला लेख