महिला पुलिस अधिकारी से हुई थी 12 लाख की ठगी, मामला दर्ज

Webdunia
शुक्रवार, 25 अगस्त 2023 (16:51 IST)
Maharashtra: महाराष्ट्र के पुणे (Pune) जिले में एक महिला पुलिस अधिकारी (woman police officer) से हुई 12 लाख रुपए की कथित धोखाधड़ी के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी कि पीड़िता की पिछले वर्ष मौत हो गई थी।
 
एक अधिकारी ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक उषा सुरदकर के पति की शिकायत के आधार पर मुरबाद निवासी मनोहर देशमुख के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 406 (आपराधिक विश्वासघात) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
 
उन्होंने बताया कि वरिष्ठ निरीक्षक सुरदकर की पिछले वर्ष कैंसर से मौत हो गई थी। सुरदकर ने 2016 में देशमुख से साढ़े 4 लाख रुपए में कृषि भूमि खरीदी थी और बेटी की शादी के लिए उसे 7.50 लाख रुपए भी दिए थे।
 
अधिकारी ने कहा कि कथित आरोपी ने सुरदकर को जमीन का कब्जा नहीं दिया और वह उधार लिए गए पैसे भी वापस करने में विफल रहा। उन्होंने बताया कि आरोपी ने मार्च 2016 और जनवरी 2023 के बीच पुलिसकर्मी से कथित तौर पर 12 लाख रुपए लिए थे। अधिकारी के अनुसार इस मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है और जांच जारी है।(भाषा)
 
Edited by : Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हवाई हमलों में ढेर हुआ हमास का चीफ मोहम्मद सिनवार, बेंजामिन नेतन्याहू ने किया ऐलान

नाथूराम गोडसे का वंशज है कोर्ट में केस करने वाला, सावरकर मानहानि मामले में राहुल गांधी का दावा, शिवसेना नेता ने दी मुंह पर कालिख पोतने की धमकी

Pakistan क्यों गई थी कांग्रेस नेता की पत्नी, गौरव गोगोई ने दिया CM हिमंत विस्वा सरमा को जवाब

3 भारतीय ईरान में किडनैप, मांगी करोड़ों की फिरौती, एजेंट ने ऑस्ट्रेलिया भेजने का किया था वादा, पढ़िए पूरी कहानी

शशि थरूर के बयान पर क्‍यों भड़के कांग्रेस नेता उदित राज, बोले- भाजपा का मुख्य प्रवक्ता घोषित कर देना चाहिए

सभी देखें

नवीनतम

सेना और राजनीतिक पार्टियों के आगे झुके मोहम्मद युनूस, जापान जाकर बताया कब होंगे बांग्लादेश में चुनाव

Nissan Magnite CNG हुई भारतीय बाजार में लॉन्‍च, जानिए क्या हैं फीचर्स

जैव विविधता पर कविता : मैं अब भी प्रतीक्षा में हूं

Odisha : कालाहांडी में जादू टोने के शक में व्यक्ति का सिर धड़ से अलग, आरोपी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय लिख रहा है मध्यप्रदेश

अगला लेख