पंजाब में सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा सुविधा शुरू

Webdunia
गुरुवार, 1 अप्रैल 2021 (19:55 IST)
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने राज्य के भीतर चलने वाली सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा सुविधा की गुरुवार को शुरुआत की और कहा कि उन्होंने चुनावी घोषणा पत्र में उनकी पार्टी की तरफ से किए गए एक और वादे को पूरा किया है। पंजाब मंत्रिमंडल ने योजना के लिए बुधवार को अपनी स्वीकृति दी।

मुख्यमंत्री ने योजना की शुरुआत के बाद कहा, इसी के साथ, हमने चुनाव घोषणा पत्र के एक और वादे को पूरा किया।उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने रिकॉर्ड 85 प्रतिशत वादों पर अमल किया है। सिंह ने कहा कि राज्य सरकार विधानसभा चुनाव से पहले किए गए 100 प्रतिशत वादों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां हर कोई केवल महिला सशक्तीकरण की बात करता है वहीं पंजाब सरकार ने इसे हासिल करने के लिए कई ठोस कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि असल में वादा तो महिलाओं के लिए बस टिकट की कीमत 50 प्रतिशत कम करने का किया गया था, लेकिन सरकार ने इसे पूरी तरह मुफ्त कर दिया है।

सिंह ने निजी बस संचालकों से उनका सामाजिक दायित्व समझने और टिकट की कीमतें घटाने की अपील की है।महिलाएं इस योजना का लाभ पंजाब सड़क परिवहन निगम (पीआरटीसी), पंजाब परिवहन बसों (पनबस) और स्थानीय निकाय विभागों द्वारा चलाई जा रही शहर बस सेवाओं समेत सरकारी बसों में ले सकती हैं।

हालांकि यह योजना सरकारी एसी बसों, वॉल्वो और एचवीएसी बसों में लागू नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध पर चिंता जताते हुए कहा कि सरकार उनकी सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है और परिवहन विभाग सभी सरकारी एवं निजी बसों में जीपीएस लगा रहा है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख