Hanuman Chalisa

चिप लगाकर चुराते थे पेट्रोल, हर माह होती थी 10 से 15 लाख की चोरी

Webdunia
शुक्रवार, 28 अप्रैल 2017 (13:08 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने लखनऊ के सात पेट्रोल पंपों पर छापा मारकर इलेक्ट्रानिक चिप के जरिये पेट्रोल चोरी करने के गोरखधंधे का भंडाफोड़ किया है।
 
एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक अरविन्द चतुर्वेदी ने बताया कि सूचना मिलने पर एक इलेक्ट्रीशियन को पकड़ा गया था जो पेट्रोल पम्प की मशीनों में चिप लगाता था, जिसकी मदद से गाड़ियों में पेट्रोल भरते वक्त उसे रिमोट के जरिये नियंत्रित करके तेल चोरी किया जाता था। इस बड़े गोरखधंधे के मामले में कुल 14 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
 
उन्होंने बताया कि इस खुलासे पर एसटीएफ ने राजधानी के सात पेट्रोल पंपों पर एक साथ छापा मारा और सभी की मशीनों में वह चिप लगी पाई गई। करीब 200 मीटर की दूरी तक सिग्नल पकड़ने वाली उस चिप को पम्प परिसर में कहीं भी बैठा व्यक्ति रिमोट के जरिये नियंत्रित करता था। जब रिमोट का बटन दबाया जाता था तो पाइप से पेट्रोल गिरना बंद हो जाता था, जबकि मीटर पर पेट्रोल की मात्रा और रुपयों का नम्बर उसी रफ्तार से चलता रहा था।
 
चतुर्वेदी ने बताया कि करीब तीन हजार रपये की उस चिप के जरिये प्रति लीटर 50 से 100 मिलीलीटर तेल चोरी किया जाता था। हिसाब लगाने पर पता लगा है कि एक पेट्रोल पंप पर प्रति दिन 10 से 15 लाख रुपए का पेट्रोल चोरी किया जा रहा था।
 
उन्होंने बताया कि उस चिप को बड़े पैमाने पर पेट्रोल पंपों को बेचे जाने की सूचना मिली है, लिहाजा राज्य के अन्य भागों में भी पेट्रोल पंपों पर छापेमारी की जाएगी। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE की नई भाषा नीति लागू, जानिए किन छात्रों पर नहीं होंगे नए नियम और किसे पढ़नी होगी अतिरिक्त भारतीय भाषा

China की भारत के साथ चालाकी, बांग्लादेश के तीस्ता प्रोजेक्ट पर बयान, आखिर क्यों बढ़ी भारत की चिंता

Bajaj Chetak, Ola S1 Pro, TVS iQube, Hero Vida V2 को टक्कर देने आ रहा है सस्ता विएतनामी इलेक्ट्रिक स्कूटर

अकाल तख्त का भगवंत मान सरकार को बड़ा अल्टीमेटम, 1 महीने में बेअदबी कानून बदलने का दिया आदेश

कौन हैं रिटायर्ड IAS योगेश्वर राम मिश्रा, जो हो सकते हैं राम मंदिर के CEO?

सभी देखें

नवीनतम

तुम हमें खून दो, हम तुम्‍हें VIP दर्शन देंगे, ओंकारेश्‍वर में दर्शन के लिए अनोखी पहल, रक्‍तदान करो और कतार से बचो

आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, उम्र और बीमारी का हवाला भी नहीं आया काम, जमानत से इनकार

'जो जय श्रीराम बोलने पर लाठी चलाते थे, वही आज अयोध्या जाने की बात कर रहे हैं', CM योगी का बड़ा हमला

गुजरात में अफसरों के बंगलों पर चला बुलडोजर, नर्मदा जिला प्रशासन की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई

Weather Update : 22 राज्यों में पहुंचा मानसून, असम और अरुणाचल में बाढ़ जैसे हालात, मुंबई में भारी बारिश

अगला लेख