दिल्ली फिर शर्मसार, गर्भवती किशोरी से गैंगरेप...

Webdunia
बुधवार, 11 जनवरी 2017 (11:45 IST)
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में भीषण दर्द से जूझ रही 16 वर्षीय एक लड़की को अस्पताल ले जाया गया जहां खुलासा हुआ कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। पीड़िता ने एक बच्ची को जन्म दिया।
 
नाबालिग लड़की कचरा बीनने का तथा छोटा मोटा का काम करती है। पुलिस ने 29 दिसंबर को सड़क किनारे उसे भीषण दर्द से तड़पते देखा। उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि लड़की गर्भवती है और 31 दिसंबर को उसने एक लड़की को जन्म दिया।
 
लड़की ने पुलिस को बताया कि दो किशोरों ने कुछ महीने पहले उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था और उसने पुलिस को उसके नाम भी बताए। पुलिस ने मंगलवार को इस मामले में दो नाबालिगों को पकड़ा और लड़की ने दोनों की पहचान की।
 
डीसीपी (पूर्वी) ओमवीर सिंह ने घटना की पुष्टि की और कहा कि लड़की को परामर्श दिया जा रहा है। पुलिस पीड़िता को नौकरी दिलाने की भी कोशिश कर रही है ताकि वह खुद और अपने बच्चे का खयाल रख सके।
 
पुलिस ने बताया कि वह मयूर विहार मेट्रो स्टेशन के आस-पास सड़कों पर भटकती है और खाने के लिए भीख मांगती है। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

महाकुंभ के विरोधियों को CM योगी ने दिया यह करारा जवाब

ज्ञानेश कुमार होंगे अगले मुख्य चुनाव आयुक्त, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

CEC के लिए दिए गए नामों पर राहुल गांधी ने जताया विरोध, कांग्रेस ने मोदी सरकार को दिया यह सुझाव

ओडिशा में 5 साल में 44823 लोग हुए लापता, मुख्यमंत्री माझी ने विधानसभा में दिया बयान

एनआरआई को मतदान करने का अधिकार दिया जाए : राजीव कुमार

अगला लेख