ट्रेन में महिला से 8 लोगों ने किया गैंगरेप, 4 आरोपी गिरफ्तार

Webdunia
शनिवार, 9 अक्टूबर 2021 (15:35 IST)
मुंबई। लखनऊ से मुंबई आ रही पुष्पक एक्सप्रेस में इगतपुरी से कसारा के सफर के दौरान 8 लोगों ने एक युवती के साथ दुष्कर्म किया। चलती ट्रेन में हुई गैंगरेप की इस घटना से हड़कंप मच गया। पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
 
इगतपुरी स्टेशन से करीब 8 लोग एक स्लीपर कोच में सवार हुए। इन्होंने सबसे पहले लूटपाट की एक वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपियों ने अपने पति के साथ ट्रेन में बैठी युवती को अपना शिकार बनाया।
 
कसारा स्टेशन पहुंचने पर युवती ने अन्य यात्रियों से मदद मांगी। जीआरपी को घटना की जानकारी दी गई। रेलवे पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शेष आरोपियों की तलाश जारी है। 

मुंबई जीआरपी के पुलिस आयुक्त कैसर खालिद ने कहा कि कथित अपराध तब किया गया जब एक्सप्रेस ट्रेन घाट खंड से गुजर रही थी। खालिद ने एक ट्वीट करके घटना और पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी दी।
 
उन्होंने कहा कि आरोपी इगतपुरी (औरंगाबाद रेलवे जिले) में लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस के स्लीपर बोगी डी -2 में सवार हुए और रात के दौरान ट्रेन के घाट क्षेत्र से गुजरने के दौरान अपराध को अंजाम किया। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

Rajasthan : डेढ़ साल के बच्‍चे को बोरवेल में फेंका, आरोपी पिता गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update: राजस्थान से बिहार तक भारी बारिश, मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए जारी किया रेड अलर्ट

JPDCL की कर्मचारियों को वेतन रोकने की धमकी, क्या है पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से कनेक्शन

हमास पर क्यों आया ट्रंप को गुस्सा, इजराइल से काम पूरा करने को कहा

बिहार के कई जिलों में हैंडपंप से लेकर तालाब तक सब सूखे

LIVE: डील ठुकराने पर भड़के ट्रंप, कहा मरना चाहता है हमास

अगला लेख