Hanuman Chalisa

दरिंदगी! स्कूली छात्रा के साथ पांच दिनों तक गैंगरेप

Webdunia
शुक्रवार, 23 जून 2017 (17:58 IST)
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के बड़गांव क्षेत्र में एक स्कूली छात्रा के साथ पांच दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है।  पुलिस ने इस सिलसिले में आरोपी सात युवकों को गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया है। छात्रा को चिकित्सीय जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। 
 
पुलिस ने बताया कि 18 जून को राजपूत बहुल सिमलाना गांव में युवकों ने उस समय अपहरण कर लिया जब वह एक दुकान पर खरीददारी करने गई थी। बालिका को गांव में ही सुनसान पड़े मकान में रखा गया, जहां गांव के बुल्ली उर्फ राजकुमार, अनुज कुमार, अंकितसिंह, मनोजसिंह, सुमितसिंह, भीमसिंह, अभिषेक ने उसके साथ बलात्कार किया। आरोपी पांच दिनों तक छात्रा के खाने पीने का इंतजाम भी करते रहे मगर उसकी हालत बिगड़ने पर छोड़कर भाग निकले।
 
उन्होंने बतया कि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को धर दबोचा। उनके खिलाफ अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित छात्रा और दुष्कर्मी दोनों राजपूत बिरादरी के ही हैं। गिरफ्तार युवक बीएससी और बीए के छात्र हैं और उनमें से कुछ छात्र पीड़ित लड़की के पड़ोसी हैं। घटना से गांव में नाराजगी व्याप्त है। (भाषा)

गर्मी को लेकर UN ने दी चेतावनी, अगले 5 साल और भी होंगे गर्म, टूटेंगे तापमान के रिकॉर्ड

धर्मेन्द्र प्रधान ने OSM में गड़बड़ी की जिम्मेदारी ली, क्या अगले मंत्रिमंडल फेरबदल में हो सकती है विदाई?

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

असम में भी पास हुआ UCC विधेयक, क्‍या लव जिहाद पर लगेगी रोक, कानून पर क्‍या बोले CM हिमंता?

क्या बिखर जाएगी TMC? सांसद काकोली घोष का पार्टी पदों से इस्तीफा, भाजपा में जाने के संकेत

गृहमंत्री अमित शाह ने किया अहमदाबाद में ‘भारत माता’ की विशाल प्रतिमा का लोकार्पण

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

कॉकरोच जनता पार्टी को हाईकोर्ट का झटका, जल्द बहाल नहीं होगा एक्स अकाउंट

RBI ला रहा है प्लास्टिक के नोट! न फटेंगे, न गलेंगे; जानिए कागजी नोटों की जगह क्यों पड़ी इसकी जरूरत

शाकंभरी सिद्धपीठ में आधी रात आई विनाशकारी बाढ़, 2 महिला श्रद्धालुओं की मौत

अगला लेख