Hanuman Chalisa

महिला पत्रकार से गैंगरेप, आरोपी अब भी फरार

अरविन्द शुक्ला
बुधवार, 18 अप्रैल 2018 (15:56 IST)
बाराबंकी। बीती 12 अप्रैल को बाराबंकी कोतवाली क्षेत्र के सफेदाबाद में महिला पत्रकार के साथ तीन लोगों द्वारा सामूहिक बलात्कार के मामले में कोतवाली पुलिस ने एफआईआर नंबर 0243 के अंतर्गत आईपीसी की धारा 376डी (गैंग रेप) व 392 (लूट) के तहत मंगलवार की रात मामला दर्ज कर पीड़िता की जांच जिला महिला अस्पताल में बुधवार को कराई किन्तु समाचार लिखे जाने तक दुष्कर्म के आरोपियों सुनील गुप्ता, रामसागर गुप्ता व शिमला देवी पत्नी सुनील गुप्ता की पुलिस गिरफ्तारी नहीं हो सकी।
 
उल्लेखनीय है कि पीड़िता एक बेटी की मां और पत्रकार (सह-सम्पादक) है और उसके साथ तीन लोगों ने मिलकर (गैंगरेप) मुंह काला किया। पीड़िता वैशाली एक्सप्रेस चैनल व इंसाफ-ए-जजमेंट अखबार में पत्रकार है, फिर भी उसे प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए पुलिस थाने, कोतवाली के चक्कर लगाने पड़े किन्तु उसे न्याय न मिला।
 
महिला पत्रकार का पति भी एक समाचार चैनल, साप्ताहिक अखबार तथा पत्रिका का संपादक है किन्तु जब इस पत्रकार दम्पति की पुलिस ने नहीं सुनी तो जिले के एक्टिविस्ट रणधीरसिंह सुमन ने मामला सोशल साइट पर उजागर किया तो तहसील दिवस पर एसपी बाराबंकी ने आखिरकार प्रार्थना पत्र को संज्ञान में लेकर दिनांक 17 अप्रैल को बलात्कार का मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए, जिस पर कोतवाली बाराबंकी के कोतवाल ने इस प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर लिया।
       
महिला पत्रकार के साथ हुए सामूहिक बलात्कार के इस प्रकरण पर उप्र जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) के प्रांतीय अध्यक्ष दीपक अग्निहोत्री व महामंत्री रमेश चन्द जैन ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार महिला पत्रकार के साथ हुए सामूहिक बलात्कार के आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए और सरकार पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करे। उपजा पदाधिकारियों ने मांग की है कि महाराष्ट्र की तर्ज पर उत्तर प्रदेश सरकार भी पत्रकार सुरक्षा कानून बनाकर उसे लागू करे, अन्यथा प्रदेश भर के पत्रकार आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। 

सम्बंधित जानकारी

Donald Trump ने Pakistan से किया किनारा, अचानक क्यों बदल दिया Iran पर हमले का प्लान, जानिए क्या है पूरी कहानी

बिना बैंक अकाउंट अब Teenagers भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, Paytm ने लॉन्च किया नया Pocket Money फीचर

Inder Kaur murder case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का दबाव, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की किडनैपिंग के बाद हत्या, नहर में मिला शव, आरोपी कनाडा फरार

ट्रंप-शी वार्ता ने भारत के लिए क्यों बजाई खतरे की घंटी? बदलती दुनिया में कितना तैयार है भारत

क्या मंदिरों के सोने पर है मोदी सरकार की नजर? वित्त मंत्रालय ने बताया सच

59 साल बाद तमिलनाडु की सत्ता में कांग्रेस की वापसी, 2 विधायक लेंगे विजय कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ

India-Italy Partnership : PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात और भारत-इटली की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, जानें किन-किन समझौतों पर बनी सहमति

Indian Rupee Crisis: डॉलर के मुकाबले सबसे नीचे स्तर पर भारतीय रुपया, पाकिस्तानी करेंसी से कितना मजबूत, क्यों बढ़ रही है चिंता

योगी सरकार ने पेंशन राशि 2500 से बढ़ाकर 3000 रुपए प्रतिमाह की

परिषदीय और KGBV में इनोवेशन कल्चर विकसित करेगी योगी सरकार

अगला लेख