Jharkhand: कावड़ियों के भेस में आए बंदूकधारियों ने की गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या

Webdunia
शुक्रवार, 28 जुलाई 2023 (14:25 IST)
Gangster shot dead in the guise of Kavadis: झारखंड के दुमका जिले में गुरुवार देर रात 'कावड़ियों' के भेस में आए युवकों ने 30 से अधिक आपराधिक मामलों में वांछित एक गैंगस्टर की एक मंदिर के पास गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जमशेदपुर निवासी अमरनाथ सिंह सावन के महीने में बासुकीनाथ मंदिर में दर्शन के लिए अपने परिवार के साथ गुरुवार को दुमका पहुंचा था, तभी अज्ञात बंदूकधारियों ने उसे बहुत करीब से गोली मार दी।
 
दुमका के पुलिस अधीक्षक अंबर लाकड़ा ने शुक्रवार को कहा कि यह घटना गुरुवार देर रात करीब 12.45 बजे नंदी चौक के पास हुई। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर 6 खाली कारतूस पाए गए और पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा कि अमरनाथ सिंह को कितनी गोलियां मारी गई थीं? लाकड़ा के मुताबिक अमरनाथ सिंह के खिलाफ 30 से 40 आपराधिक मामले लंबित थे जिनमें से अधिकतर जमशेदपुर में दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि बंदूकधारियों की पहचान किया जाना अभी बाकी है।
 
लाकड़ा के अनुसार बंदूकधारियों ने 'सावन मेले' का फायदा उठाया और 'कावड़ियों' के भेस में हत्या की योजना को अमलीजामा पहनाया। सावन के महीने के दौरान हर साल लाखों 'कावड़िए' गंगा नदी से पवित्र जल लेकर शिव मंदिरों में चढ़ाने के लिए अपने कंधों पर लादकर कई किलोमीटर लंबी 'कावड़ यात्रा' करते हैं। 'कावड़िए' आमतौर पर भगवा रंग की पोशाक पहनते हैं। लाकड़ा ने कहा कि ऐसा लगता है कि यह घटना गैंगवार का नतीजा है। मामले की जांच जारी है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गृहमंत्री अमित शाह का तंज, अखिलेश ने हाथ जोड़े, डिंपल यादव भी मुस्कुराईं

AI से खत्म हो सकता है पानी, खौफनाक सच से क्यों अनजान हैं यूजर्स

UPI फिर हुआ डाउन, हफ्ते में दूसरी बार यूजर्स हुए परेशान, क्या बोला NPCI

Rajasthan : जयपुर सीरियल ब्लास्ट मामला, 11वां फरार आरोपी फिरोज गिरफ्तार

क्या थी रतन टाटा की आखिरी इच्छा, कैसे होगा 3800 करोड़ की संपत्ति का बंटवारा, किसे क्या मिलेगा?

सभी देखें

नवीनतम

टोल कलेक्‍शन में उत्तर प्रदेश टॉप पर, 7060 करोड़ रुपए की हुई कमाई

लालू यादव की तबीयत नाजुक, एम्स में कराया गया भर्ती

Meta ने Facebook और Instagram की सामग्री पर नहीं लगाई लगाम, तुर्किए सरकार ने लगाया जुर्माना Turkish government fined Meta

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का दावा, वक्फ की 90 फीसदी से अधिक संपत्ति विवादित

Waqf Amendment Bill को लेकर मोदी सरकार पर भड़के औवेसी, बोले मैं गांधी के तरह बिल फाड़ता हूं

अगला लेख