Hanuman Chalisa

पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या मामले में SIT ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

Webdunia
शुक्रवार, 10 जनवरी 2020 (10:32 IST)
बेंगलुरु। सामाजिक कार्यकर्ता एवं पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या की जांच कर रहे विशेष जांच दल ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी।
ALSO READ: ननकाना साहिब में हमले के 2 दिन बाद पाकिस्तान के पेशावर में एक सिख की हत्या
एसआईटी ने एक वक्तव्य में कहा कि रुशिकेश देवदिकर उर्फ मुरली (44) फरार चल रहा था और उसे गुरुवार को झारखंड के धनबाद जिले के कतरास में उसके ठिकाने से गिरफ्तार किया गया। जांच दल के मुताबिक आरोपी लंकेश की हत्या की साजिश का हिस्सा है और वह इस मामले में 18वां आरोपी है।
 
एसआईटी ने कहा कि सबूतों के लिए उसके घर की तलाशी ली जा रही है और उसे न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। वाम रुझान वाली पत्रकार लंकेश की 5 सितंबर 2017 को उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनकी हत्या का संदेह एक ऐसे समूह के सदस्य पर गया था, जो दक्षिणपंथी विचारधारा से प्रेरित था।
 
जांचकर्ताओं ने कहा कि समूह ने ऐसे लोगों की सूची तैयार की थी जिनकी वह हत्या करना चाहता था और उस सूची में रंगकर्मी गिरीश कर्नाड और तर्कवादी केएस भगवान का भी नाम था। एसआईटी को पता चला कि लंकेश की हत्या की साजिश उसी दक्षिणपंथी समूह के सदस्यों ने रची जिन पर तर्कवादी एमएम कलबुर्गी की हत्या का आरोप है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

CBSE ने मानी अपनी गलती: वेदांत की गलत कॉपी अपलोड हुई, बदला जाएगा 12वीं का रिजल्ट

LIVE: दिल्ली में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक

राम रहीम फिर जेल से बाहर, जानिए कब कब जेल से बाहर आया डेरा प्रमुख

योगी सरकार का बड़ा रिकॉर्ड, यूपी में बने 19 हजार से ज्यादा अमृत सरोवर, ग्रामीण रोजगार को मिला बढ़ावा

सीजफायर के बीच फिर भड़का युद्ध! अमेरिकी सेना ने ईरान की मिसाइल साइट और नौकाएं कीं तबाह

अगला लेख