चिन्मयानंद पर आरोप लगाने वाली छात्रा की मुश्किलें बढ़ी, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

Webdunia
बुधवार, 25 सितम्बर 2019 (12:02 IST)
शाहजहांपुर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री और भाजपा नेता स्वामी चिन्मयानंद पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली एलएलएम की छात्रा को अदालत ने बुधवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पीड़िता पर चिन्मयानंद को ब्लैकमेल करने का आरोप है। पीड़िता के वकील ने जमानत की अर्जी दाखिल की थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया।
 
इससे पहले आज सुबह 23 साल की कानून की इस छात्रा को बुधवार को विशेष जांच टीम (SIT) ने ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार किया था।
 
एसआईटी प्रमुख और पुलिस महानिरीक्षक नवीन अरोड़ा ने बताया कि छात्रा से मंगलवार को पूछताछ की गई थी। पुख्ता सूबत मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर मेडिकल जांच कराई गई।
 
उन्होंने बताया कि चिन्मयानंद को ब्लैकमेल कर पांच करोड़ मांगने के मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। उनमें संजय और विक्रम ने स्वीकार कर लिया है कि उन्होंने चिन्मयानंद से पांच करोड़ रूपए मांगे थे। युवती के खिलाफ भी इस मामले में शामिल होने के पुख्ता सूबत मिले हैं।

सम्बंधित जानकारी

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सरकार पहलगाम हमले के पीड़ितों से माफी मांगे : जया बच्चन

iPhone 15 हुआ सस्ता, जानिए क्या 128 GB वाले स्मार्टफोन की कीमत

Tsunami: हवाई और जापान के कुछ हिस्सों में सुनामी की चेतावनी को घटाकर बदला परामर्श में

ऑस्ट्रेलिया निर्मित पहला रॉकेट उड़ान भरने के 14 सेकंड बाद ही दुर्घटनाग्रस्त

नड्डा ने याद दिलाए कांग्रेस राज के 10 साल, बताया आतंकी हमलों पर कैसा था सरकार का रिएक्शन?

अगला लेख