दिल्ली : UPSC की तैयारी करने वाली युवती राजेंद्र नगर में फांसी से लटकी मिली

Webdunia
शनिवार, 9 अक्टूबर 2021 (21:47 IST)
नई दिल्ली। मध्य दिल्ली के राजेंद्र नगर में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा की तैयारी करने वाली 25 वर्षीय युवती फांसी से लटकी मिली। युवती की पहचान आकांक्षा मिश्रा के रूप में की गई है और वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के भदोही की रहने वाली थी।

पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा रविवार को होगी। पुलिस ने बताया कि युवती की पहचान आकांक्षा मिश्रा के रूप में की गई है और वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के भदोही की रहने वाली थी। उन्होंने बताया कि आकांक्षा जून 2021 में दिल्ली आई थी और प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी।

पुलिस के मुताबिक, युवती यहां ओल्ड राजेंद्र नगर में दो अक्टूबर से किराए पर रह रही थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आकांक्षा को आखिरी बार शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे देखा गया था। बाद में आकांक्षा का शव छत से फांसी के फंदे से लटका मिला।

पुलिस उपायुक्त (मध्य) श्वेता चौहान ने बताया कि घटना की सूचना शुक्रवार को 11 बजकर 50 मिनट पर मिली और घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। अधिकारी ने बताया कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था।उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया युवती के शव पर बाहरी घाव के निशान नहीं हैं।

उन्होंने बताया कि उसकी गर्दन पर बंधन का निशान है। चौहान ने बताया कि अपराध शाखा के दल ने घटनास्थल पहुंचकर जांच की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव को 72 घंटे के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल में रखा गया है। उन्होंने बताया कि आकांक्षा के परिजनों को तत्काल सूचित किया गया।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

अगला लेख