rashifal-2026

गोवा में सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने पर प्रतिबंध!

Webdunia
गुरुवार, 6 अक्टूबर 2016 (15:03 IST)
पणजी। गोवा की सरकार कुछ सार्वजनिक जगहों जैसे धार्मिक स्थलों के पास शराब पीने पर प्रतिबंध लगा सकती है। राज्य आबकारी विभाग के अगले महीने से प्रतिबंध लागू करने की संभावना है। सरकार गोवा को परिवार सहित पर्यटन के लिए आने लायक स्थल बनाने की परियोजना पर काम कर रही है और यह उसी का एक हिस्सा है।
 
आबकारी विभाग के अधीक्षक सत्यवान भीवशेत ने बताया कि आबकारी विभाग हाल ही में हुए राज्य के आबकारी अधिनियम में संशोधन, जिसमें कुछ सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने पर प्रतिबंध लगाना शामिल है, को नवंबर महीने के मध्य से लागू करने पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कुछ सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने पर प्रतिबंध लगने के कारण शराब पीने के बाद हंगामा करने वाले पर्यटकों पर लगाम लग सकेगा।
 
विभाग ऐसी जगहों की पहचान करके उसे सूची में शामिल करेगी। इन जगहों में ज्यादातर धार्मिक और विरासत स्थल हैं। गोवा सरकार ने इस साल अगस्त में शराब प्रतिबंधित जोन की पहचान करके ऐसी जगहों में शराब पीने पर दंडात्मक प्रावधान लागू करने के लिए आबकारी शुल्क अधिनियम, 1964 में संशोधन किया है।
 
अधिनियम ने इस कानून का उल्लंघन करने वालों के लिए 1,000 से 10,000 रुपए तक का जुर्माना भी तय किया है। इससे पहले सरकार ने हालांकि विधानसभा में विधेयक पेश करते हुए कहा था कि सरकार को खुली जगहों, सार्वजनिक जगहों, बीच पर, सार्वजनिक सड़कों और राज्य तथा राष्ट्रीय राज्यमार्गों पर शराब पीने को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। शराब पीने वालों में ज्यादातर पर्यटक ही होते थे। (भाषा)
 
Show comments

जरूर पढ़ें

हवा में 'डेड' हो जाते दोनों इंजन! एयर इंडिया के ड्रीमलाइनर में फिर मिली खराबी

चुनाव आयोग पर फूटा ममता बनर्जी का गुस्सा, ऐसा अहंकारी CEC कभी नहीं देखा

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला- कहां गई 56 इंच की छाती? अब तो पूरी सरकार डरी हुई है

क्‍या UAE में बदलने वाली है सत्ता, राष्ट्रपति ने क्राउन प्रिंस को क्‍यों सौंपी 260 अरब डॉलर की संपत्ति?

मुख्‍यमंत्री योगी ने बताया, ऐसे कई गुना बढ़ जाएगी अन्नदाता की आय

सभी देखें

नवीनतम

India-US ट्रेड डील, 50 से 18% पर आया टैरिफ, PM मोदी से ट्रंप की फोन पर बात और डन हो गई

विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर भीकुंड वेटलैंड में भव्य आयोजन, 30 हजार से अधिक प्रवासी पक्षियों की उपस्थिति, 1633 कछुआ शावकों का गंगा में पुनर्वास

LIVE: स्पीकर की ओर पेपर फेंकने वाले 6 विपक्षी सांसद निलंबित, लोकसभा की कार्यवाई स्थगित

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर सियासी बवाल, राहुल गांधी के आरोप से गरमाई संसद

लोकसभा में राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा प्रहार, US ट्रेड डील पर भी सवाल, सदन में उछाले गए कागज

अगला लेख