बाजार में बेचते थे सरकारी खाद्यान्न, लोगों ने पकड़ा

Webdunia
गुरुवार, 15 फ़रवरी 2018 (11:56 IST)
गाजीपुर। रात के अंधेरे में बिक्री के लिए ले जाया जा रहा 101 बोरा सरकारी खाद्यान्न स्थानीय लोगों ने पकड़कर अधिकारियों के हवाले किया। अधिकारियों के मुताबिक जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
 
पुलिस के अनुसार जखनियां तहसील के खतिरपुर निवासी कुछ लोग मंगलवार की आधी रात से लौट रहे थे। रास्ते में उन्होंने एक ट्रैक्टर पर अनाज लदकर जाते हुए देखा और इसकी सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दी।
 
सूचना पाकर हंसराजपुर पुलिस चौकी के प्रभारी दरोगा सुधाकर राय व दीवान रघुवंश राय ने अंबेडकर मोड़ पर ट्रैक्टर को रोका और चालक तथा वाहन सवार एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लिया। जांच में पता चला कि ट्रैक्टर पर लदे हुए बोरे सरकारी दुकान के चावल-गेहूं के हैं। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे इस अनाज को बेचने जा रहे थे।
 
स्थानीय लोगों ने पुलिस और आपूर्ति निरीक्षक को बताया कि यह अनाज क्षेत्र के लालपुरहरी उर्फ खतीरपुर के सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का है। आपूर्ति निरीक्षक अमित सिंह का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख