Hanuman Chalisa

विदेश से लाया जा रहा 6.24 करोड़ का सोना जब्त, 6 गिरफ्तार

Webdunia
शुक्रवार, 22 फ़रवरी 2019 (22:58 IST)
चेन्नई। राजस्व सतर्कता निदेशालय के अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि 6.24 करोड़ रुपए मूल्य का 17.9 किलोग्राम सोना जब्त किया गया और इस संबंध में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिली थी कि विदेश से सोना तस्करी करके देश में लाया जा रहा है। इसके बाद बृहस्पतिवार को बहुमूल्य धातु के लिए हवाई अड्डे पर तलाशी अभियान चलाया गया।
 
यात्रियों द्वारा घरेलू सामान और गैजेट में सोने को छिपाकर लाया गया। निदेशालय की विज्ञप्ति में बताया गया कि इसके अलावा बड़ी संख्या में आईफोन, स्मार्टवॉच, यूएसबी चिप्स, स्टोरेज डिवाइस, कैमरे के लैंस और सिगरेट जब्त की गई। इनका मूल्य 1.1 करोड़ रुपए है।
 
विज्ञप्ति में बताया गया कि यात्रियों के पास से 33 लाख रुपए कीमत की भारतीय और विदेशी मुद्रा जब्त की गई। विज्ञप्ति में बताया गया कि इस संबंध में सरगना और उसके सहयोगी, उसके नजदीकी रिश्तेदार और 2 व्यक्ति सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
 
एक अन्य घटना में विदेश से आए विमान की एक सीट के नीचे गुप्त रूप से छिपाकर रखा गया 1.97 करोड़ रुपए मूल्य का 5.72 किलोग्राम सोना पकड़ा गया।

बताया गया कि एक अन्य घटना में त्रिरुचिरापल्ली हवाई अड्डे पर मलेशिया से तस्करी करके लाया जा रहा 37.41 लाख रुपए मूल्य का 1.13 किलोग्राम सोना जब्त किया गया और सरगना को गिरफ्तार कर लिया गया। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump ने Pakistan से किया किनारा, अचानक क्यों बदल दिया Iran पर हमले का प्लान, जानिए क्या है पूरी कहानी

बिना बैंक अकाउंट अब Teenagers भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, Paytm ने लॉन्च किया नया Pocket Money फीचर

Inder Kaur murder case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का दबाव, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की किडनैपिंग के बाद हत्या, नहर में मिला शव, आरोपी कनाडा फरार

ट्रंप-शी वार्ता ने भारत के लिए क्यों बजाई खतरे की घंटी? बदलती दुनिया में कितना तैयार है भारत

क्या मंदिरों के सोने पर है मोदी सरकार की नजर? वित्त मंत्रालय ने बताया सच

सभी देखें

नवीनतम

अमित शाह की अध्यक्षता में हुई मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक, सीएम योगी समेत 4 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल

सीएम योगी के विजन से यूपी बना ‘एक्सप्रेसवे स्टेट’, 1900 KM नेटवर्क के साथ विकास को मिली रफ्तार

सीएम योगी की सख्ती से टले 2 बाल विवाह, प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से सुरक्षित हुआ बेटियों का भविष्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने मां दंतेश्वरी के किए दर्शन, गृह मंत्री अमित शाह संग बस्तर बैठक में विकास पर जोर

Delhi-NCR और उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, कई शहरों में तापमान 47 डिग्री के पार, IMD की चेतावनी

अगला लेख