एयर इंडिया के विमान से 15 किलो सोना जब्त

Webdunia
रविवार, 10 दिसंबर 2017 (10:17 IST)
अमृतसर। दुबई से यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे एयर इंडिया के एक विमान से 4.5 करोड़ रुपए मूल्य का 15 किलोग्राम सोना जब्त किया गया है। इस संबंध में दो यात्रियों को हिरासत में लिया गया है।
 
हवाईअड्डे के अधिकारियों ने बताया कि विमान के भीतर एक यात्री सीट के भीतर यह सोना रखा हुआ था। एक गुप्त सूचना के आधार पर सीमा शुल्क एवं राजस्व खुफिया निदेशालय ने कल यह संयुक्त अभियान चलाया जिस दौरान यह सोना बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि सीमा शुल्क विभाग ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।
 
अधिकारियों ने बताया कि दुबई से यहां पहुंचे, तरन-तारन जिले के रहने वाले तरनजीत सिंह और उसकी पत्नी सतिंदर कौर को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि जब्त सोने का मूल्य करीब 4.5 करोड़ रुपए है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Aadhaar और PAN को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला

मिनटों में 500 साल की कैलकुलेशन,130 करोड़ की लागत, बाढ़, सूखा, तूफान की सटीक जानकारी, 3 परम रुद्र सुपरकंप्यूटर राष्ट्र को समर्पित

Cold Play बैंड से लेकर Diljit Dosanjh शो तक क्‍यों लाखों में बिक रहे लाइव कंसर्ट के टिकट?

क्या शेयर बाजार है Overbought, आ सकता है बड़ा करेक्शन?

योगी मॉडल को लेकर हिमाचल कांग्रेस में क्लेश, सुक्खू सरकार की सफाई, मंत्री विक्रमादित्य को हाईकमान की फटकार

सभी देखें

नवीनतम

live : महाराष्‍ट्र के उपमुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के दफ्तर के बाहर तोड़फोड़

समस्तीपुर के पास स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पर पथराव, 1 व्यक्ति हिरासत में

दिल्ली MCD स्टैंडिंग कमेटी चुनाव को AAP ने बताया अवैध, किया बहिष्‍कार

1 अक्टूबर से महंगा होगा यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर, जानिए कितना लगेगा टोल

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान जारी, शाम 7.30 बजे तक होगा मतदान

अगला लेख