Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

झारखंड में भीषण रेल हादसा, पटरी से उतरे मालगाड़ी के 20 डिब्बे, इन ट्रेनों पर पड़ा असर

Advertiesment
jharkhand train accident
Jharkhand Train Accident : झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में चांडिल के पास शनिवार तड़के एक मालगाड़ी के 20 से अधिक डिब्बे पटरी से उतर गए। इस भीषण हादसे की वजह से दक्षिण पूर्व रेलवे के चांडिल-टाटानगर खंड के बीच ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
 
हादसे के बाद पूरे अप और डाउन लाइन पर परिचालन ठप हो गया है। रेलवे की ओर ते चांडिल-टाटानगर और चांडिल-बोकारो रूट की सभी यात्री व मालगाड़ियों का परिचालन फिलहाल रद्द कर दिया गया है। कई ट्रेनों को रद्द, डायवर्ट या शॉर्ट-टर्मिनेट किया गया है। 
 
वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक (आद्रा मंडल) विकास कुमार के अनुसार, मालगाड़ी के पटरी से उतरने के कारण चांडिल के आसपास ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं। ट्रेन सेवा बहाल करने का काम जारी है और विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।
 
उन्होंने कहा कि कई रेलगाड़ियों का या तो मार्ग बदल दिया गया है या उन्हें बीच में ही रोक दिया गया है या रद्द कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि 20894 पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस, 28181 टाटानगर-कटिहार एक्सप्रेस, 28182 कटिहार-टाटानगर एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है।
 
रेलवे के उच्च अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के कारण सैकड़ों यात्री विभिन्न स्टेशनों पर फंसे हुए हैं, उन्हें वैकल्पिक साधनों से गंतव्य तक पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, 2 जवान शहीद, 2 घायल