Hanuman Chalisa

दर्दनाक! सिरफिरे और बर्बर आशिक ने घरवालों के सामने ही युवती की गला रेतकर हत्या कर दी

Webdunia
मंगलवार, 15 फ़रवरी 2022 (15:37 IST)
सूरत। गुजरात के सूरत शहर में एक रोंगटे खड़े करने वाली घटना में एक सिरफिरे आशिक ने घरवालों के सामने ही 21 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या कर दी है। इतना ही नहीं इस व्यक्ति ने युवती के हत्या के बाद खुद भी जहर खा लिया। जिस समय यह घटना हुई उस समय वहां 50 से भी ज्यादा लोग मौजूद थे। 
 
बताया जा रहा है कि फेनिल पंकज गोयानी नामक यह सिरफिरा आशिक लंबे समय से युवती ग्रीष्मा का पीछा कर रहा था। ग्रीष्मा को फेनिल की हरकतें बिलकुल भी पसंद नहीं थीं। उसने फेनिल की शिकायत अपने भाई और चाचा से की थी। उन्होंने इसके लिए फेनिल को डांट लगाई थी। 
 
इस डांट के बाद फेनिल बौखला गया और शनिवार शाम बदला लेने की नीयत से धारदार हथियार लेकर ग्रीष्मा के घर पहुंच गया। हथियार के दम पर उसने युवती को बंधक बना लिया और दिनदहाड़े करीब 50 से ज्यादा लोगों की मौजूदगी में युवती का गला रेतकर हत्या कर दी। 
 
इतना ही नहीं विरोध करने पर हत्यारे ने ग्रीष्मा के चाचा और भाई को भी घायल कर दिया। फेनिल ने युवती की हत्या के बाद जहर खाकर अपने हाथ की नस भी काट ली। इस घटना के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया और गिरफ्तार भी कर लिया गया। युवती का परिवार मूल रूप से मूल रूप से सौराष्ट्र के जूनागढ़ जिले के नागलपुर का रहने वाला है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

टेकऑफ के कुछ ही सेकंड बाद आग का गोला बना अमेरिकी B-52 बॉम्बर, कैलिफोर्निया में 8 लोगों की दर्दनाक मौत

Top News 16 June : अमेरिका-ईरान समझौता, B-52 विमान हादसा, G-7 में मोदी और जयपुर थप्पड़कांड ने बटोरी सुर्खियां

DRDO ने किया लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण, भारत को बड़ी कामयाबी

Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके को जयपुर में एक शख्स ने जड़ा थप्पड़

4 महीने के युद्ध को खत्म करने पर सहमत अमेरिका-ईरान, ट्रंप, जेडी वेंस और ईरानी संसद अध्यक्ष ने MoU पर किए हस्ताक्षर

अगला लेख