दुबई से पंजाब आए दूल्हे से धोखाधड़ी, शादी से पहले दुल्हन लापता

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 7 दिसंबर 2024 (17:15 IST)
Cheating with groom : विवाह के लिए दुबई से आए एक व्यक्ति और उसके साथ 150 बारातियों को उस समय झटका लगा जब वे पंजाब के मोगा पहुंचे, जहां उन्हें पता चला कि दुल्हन गायब है और विवाह स्थल भी मौजूद नहीं है। दीपक कुमार एक महीने पहले दुबई से जालंधर मनप्रीत कौर से शादी करने आया। कुमार कौर से तीन साल से सोशल मीडिया पर बात कर रहा था, लेकिन कभी मिला नहीं था। दोनों के माता-पिता ने फोन कॉल के जरिए शादी की व्यवस्था की थी। उन्होंने पहले ही कौर को 50,000 रुपए ट्रांसफर कर दिए थे। मामले में जांच जारी है। 
 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दीपक कुमार (24) एक महीने पहले दुबई से जालंधर मनप्रीत कौर से शादी करने आया। कुमार कौर से तीन साल से सोशल मीडिया पर बात कर रहा था, लेकिन कभी मिला नहीं था। उन्होंने बताया कि घटना के बाद दूल्हे ने कौर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
ALSO READ: मेरठ : दूल्हे को मिला 2 करोड़ 56 लाख का दहेज, जूता चुराई रस्म और काजी को 11 लाख रुपए
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कुमार और कौर तीन साल पहले सोशल मीडिया पर जुड़े थे, लेकिन कभी आमने-सामने नहीं मिले। कुमार ने कहा कि वह अपने परिवार के साथ जालंधर के मंडियाली गांव से मोगा में अपनी शादी के लिए आए थे, जहां दुल्हन के परिवार ने बुलाया था।
 
मोगा पहुंचने पर दुल्हन के परिवार ने बताया कि कुछ लोग उन्हें और उनके परिवार को विवाह स्थल तक ले जाएंगे। हालांकि शाम पांच बजे तक इंतजार करने के बाद भी कोई नहीं आया। कुमार ने कहा कि उन्होंने स्थानीय लोगों से ‘रोज गार्डन पैलेस’ स्थल के बारे में पूछा, लेकिन उन्होंने बताया कि मोगा में ऐसी कोई जगह नहीं है।
ALSO READ: UP : कूलर के सामने बैठने पर हुआ विवाद, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
कुमार ने बताया कि वह दुबई में श्रमिक के रूप में काम करते हैं और पिछले तीन सालों से सोशल मीडिया के जरिए कौर के संपर्क में थे। कुमार ने कौर की तस्वीरें देखी थीं, लेकिन उससे कभी व्यक्तिगत रूप से नहीं मिले थे। अधिकारियों ने बताया कि दोनों के माता-पिता ने फोन कॉल के जरिए शादी की व्यवस्था की थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्होंने पहले ही कौर को 50,000 रुपए ट्रांसफर कर दिए थे।
 
कुमार के पिता प्रेम चंद ने बताया कि वह 150 बारातियों के साथ शादी में आए थे और उन्होंने पहले ही टैक्सी, खानपान और वीडियोग्राफर के लिए पैसे दे दिए थे। चंद ने बताया कि कौर के माता-पिता से फोन पर बात करने के बाद शादी तय की गई और मेहमानों को शादी के लिए आमंत्रित किया गया।
ALSO READ: UP : बागपत की अनोखी शादी, घोड़ी पर सवार दुल्हन पहुंची दूल्हे के द्वार, महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश
मोगा के सहायक उपनिरीक्षक हरजिंदर सिंह ने कहा कि उन्हें दीपक कुमार की ओर से शिकायत मिली है। उन्होंने बताया कि शिकायत तब दर्ज की गई जब दूल्हे का परिवार दुल्हन से संपर्क नहीं कर सका क्योंकि उसका फोन बंद था। उन्होंने कहा कि मामले में जांच जारी है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हवाई हमलों में ढेर हुआ हमास का चीफ मोहम्मद सिनवार, बेंजामिन नेतन्याहू ने किया ऐलान

नाथूराम गोडसे का वंशज है कोर्ट में केस करने वाला, सावरकर मानहानि मामले में राहुल गांधी का दावा, शिवसेना नेता ने दी मुंह पर कालिख पोतने की धमकी

Pakistan क्यों गई थी कांग्रेस नेता की पत्नी, गौरव गोगोई ने दिया CM हिमंत विस्वा सरमा को जवाब

3 भारतीय ईरान में किडनैप, मांगी करोड़ों की फिरौती, एजेंट ने ऑस्ट्रेलिया भेजने का किया था वादा, पढ़िए पूरी कहानी

शशि थरूर के बयान पर क्‍यों भड़के कांग्रेस नेता उदित राज, बोले- भाजपा का मुख्य प्रवक्ता घोषित कर देना चाहिए

सभी देखें

नवीनतम

तेलंगाना में 830 किलो गांजा जब्त, 4 करोड़ से ज्‍यादा है कीमत, 2 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 IPS समेत 38 अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

Delhi Airport शीर्ष 10 बड़े हवाई अड्डों में शामिल

Weather Update : दिल्ली में आंधी-बारिश का अनुमान, यलो और ऑरेंज अलर्ट, राजस्‍थान में भीषण गर्मी

Coronavirus की नई लहर के बीच WHO का अलर्ट, देशभर में सक्रिय मामलों की संख्या 1000 के पार

अगला लेख