suvichar

फर्जी फर्मों के जरिए 34 करोड़ रुपए की जीएसटी चोरी का सह आरोपी मेहुल खिरैया गिरफ्तार

Webdunia
गुरुवार, 10 जनवरी 2019 (22:49 IST)
इंदौर। फर्जी फर्मों के जरिए करीब 34 करोड़ रुपए की जीएसटी चोरी के मामले के सह आरोपी को बृहस्पतिवार को अदालत ने चार दिन के लिए केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) विभाग की हिरासत में भेज दिया।
 
 
सीजीएसटी विभाग के एक आला अधिकारी ने बताया कि मध्यप्रदेश समेत पांच राज्यों से जुड़े फर्जीवाड़े के इस मामले में मेहुल खिरैया (40) को बुधवार शाम मुंबई से गिरफ्तार किया गया था। इंदौर लाए जाने के बाद उसे एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया।
 
उन्होंने बताया कि अभियोजन पक्ष की गुहार पर अदालत ने खिरैया को 14 जनवरी तक सीजीएसटी विभाग की हिरासत में भेज दिया। अंतर प्रांतीय फर्जीवाड़े की कड़ियां जोड़ने के लिए उससे विस्तृत पूछताछ की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि मुंबई के ही रहने वाले जगदीश धीरजलाल कनानी (59) को मामले में पहले ही पकड़ा जा चुका है। वह न्यायिक हिरासत के तहत इंदौर की एक जेल में बंद है।
 
अधिकारी के मुताबिक जीएसटी प्रणाली लागू होने के करीब डेढ़ साल बाद सामने आई अंतरप्रांतीय धांधली को बोगस कारोबार, फर्जी इनवॉयस और जाली ई-वे बिलों के बूते अंजाम दिया गया। उन्होंने बताया, 'अब तक की जांच और पूछताछ में ऐसी 42 फर्मों के बारे में पता चला है, जिन्हें कनानी और खिरैया ने मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली और पश्चिम बंगाल में जीएसटी प्रणाली के तहत फर्जी तरीके से पंजीकृत कराया। इस पंजीकरण के लिए खासकर गरीब तबके के लोगों को धन का लालच देकर उनकी पहचान और पते के दस्तावेजों का दुरुपयोग किया गया।'
 
अधिकारी ने बताया कि बताया कि आरोपियों ने फर्जी फर्मों के जरिए धातुओं के कबाड़ और अन्य वस्तुओं का लगभग 190 करोड़ रुपए का कागजी कारोबार दिखाया। इस कारोबार पर 18 प्रतिशत की दर से करीब 34 करोड़ रुपए की जीएसटी अदायगी बनती थी, लेकिन यह कर सरकारी खजाने में जमा नहीं कराया गया और फर्जीवाड़े के जरिए जीएसटी का इनपुट टैक्स क्रेडिट हासिल करने के बाद कई संबंधित फर्मों को बंद कर दिया गया। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Aligarh first lock museum : अलीगढ़ में बनेगा देश का पहला 'ताला म्यूजियम', 10 हजार करोड़ के पार जाएगा ताला कारोबार!

हमसे तेल खरीदो या खुद लड़ना सीखो, ईरान युद्ध में साथ न देने वाले देशों पर भड़के Donald Trump

आखिर इस्फहान ही क्यों बना निशाना? 900KG बम से मची तबाही, डोनाल्ड ट्रंप ने शेयर किया धमाके का वीडियो

FASTag Annual Pass 1 अप्रैल से महंगा: जानिए नई कीमत, फायदे और खरीदने का तरीका

Google Pixel 10a: फ्लैट डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस के दम पर क्या मिड-रेंज बाजार में बना पाएगा खास जगह?

सभी देखें

नवीनतम

ट्रंप का बड़ा ऐलान: 2-3 हफ्तों में ईरान से सेना वापसी, इजराइल ने कुद्स कमांडर को मार गिराया

बहरीन में Amazon पर मिसाइल हमला, ईरान के निशाने पर अमेरिकी कंपनियां

स्कूल चलें हम: राज्यस्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का CM डॉ. मोहन यादव ने किया शुभारंभ, बच्चों को किताबें-साइकिलें देकर जीत लिया दिल

गुजरात विद्या सहायक भर्ती 2026 : कक्षा 1 से 5 के लिए 11000 पदों पर सीधी भर्ती, जानें क्या है आवेदन की अंतिम तिथि

असम में पीएम मोदी का बड़ा दावा: NDA सरकार की हैट्रिक तय, कांग्रेस की हार की सेंचुरी

अगला लेख