Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अमरेली में ट्रक पलटने से सात की मौत, 20 घायल

Advertiesment
हमें फॉलो करें अमरेली में ट्रक पलटने से सात की मौत, 20 घायल
अमरेली , शनिवार, 23 जून 2018 (11:50 IST)
अमरेली। गुजरात में अमरेली जिले के पीपावाव मरीन क्षेत्र में एक ट्रक पलटने से सात लोगों की मौत हो गई तथा 20 अन्य घायल हो गए। ये हादसा शुक्रवार की रात हो हुआ।
 
 
पुलिस उप निरीक्षक वी एल परमार ने बताया कि राजुला-महुवा राजमार्ग पर निंगाडा गांव के निकट एक ट्रक शुक्रवार देर रात बेकाबू होकर पुल से पलट गया। हादसे में सगाई समारोह में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहे सात लोगों की मौके पर मौत हो गई तथा 20 अन्य लोग घायल हो गए।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।(वार्ता)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

1 करोड़ 46 लाख में बिका यह बैग