Hanuman Chalisa

किसने कहा, गुजरात के गधों का प्रचार न करें अमिताभ

अखिलेश ने कहा, गुजरात के गधों का प्रचार न करें अमिताभ

Webdunia
सोमवार, 20 फ़रवरी 2017 (12:39 IST)
उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने अमिताभ बच्चन पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें गुजरात का प्रचार नहीं करना चाहिए। अखिलेश ने कहा कि मैं सदी के महानायक से आग्रह करता हूं कि वे गुजरात के गधों का प्रचार न करें। दरअसल, अखिलेश गुजरात सरकार के विज्ञापन 'कुछ दिन गुजारो गुजरात में' पर कटाक्ष कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अब तो गधों के भी विज्ञापन होने लगे हैं। अमिताभ के विज्ञापन के बहाने यूपी के मुक्‍यमंत्री ने प्रधानंमत्री पर निशाना साधा है। 


ऊंचाहार में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ना केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बल्कि अभिनेता अमिताभ बच्चन को भी आड़े हाथों लिया। अखिलेश ने अमिताभ बच्चन पर चुटकी लेते हुए कहा, 'एक गधे का विज्ञापन आता है। मैं इस सदी के सबसे बड़े महानायक से कहूंगा कि आप गुजरात के गधों का प्रचार मत कीजिए।'
 
गौरतलब है कि अमिताभ गुजरात पर्यटन के ऐंबैसडर हैं। गुजरात पर्यटन के ताजा विज्ञापन में अमिताभ बच्चन के साथ कई गधों को दिखाया गया है। इस सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी गायत्री प्रजापति चुनाव लड़ रहे हैं। अखिलेश प्रजापति के चुनाव प्रचार के लिए ही यह रैली संबोधित करने पहुंचे थे। अखिलेश के मंच पर चढ़ने से पहले ही प्रजापति मंच से नीचे उतर चुके थे। 

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख