गुजरात चुनावों में 32 हजार, हिमाचल प्रदेश के लिए 10 हजार कर्मियों की तैनाती

Webdunia
मंगलवार, 24 अक्टूबर 2017 (20:26 IST)
नई दिल्ली। आगामी गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए सीआरपीएफ और बीएसएफ जैसे केंद्रीय सशस्त्र बलों के 32000 से ज्यादा और राज्य पुलिस के करीब 55000 कर्मियों को तैनात किए जाने की संभावना है।
 
हिमाचल प्रदेश में 9 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों से 10,000 और राज्य पुलिस से 14000 कर्मियों की तैनाती की उम्मीद है।
 
घटनाक्रम से वाकिफ एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग की जरूरत के मुताबिक गुजरात में केंद्रीय सशस्त्र बलों की 320 कंपनियां और हिमाचल प्रदेश में सुरक्षा कर्मियों की 100 कंपनियां तैनात किए जाने की उम्मीद है। 
 
अधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग और केंद्रीय गृह मंत्रालय के बीच कई दौर का विचार-विमर्श हुआ और गुजरात विधानसभा चुनावों का कार्यक्रम घोषित हो जाने के बाद चुनावी राज्यों के लिए तैनात किए जाने वाले सुरक्षा कर्मियों की कुल संख्या पर निर्णय हो जाएगा। गुजरात में राज्य पुलिस के करीब 55000 कर्मियों और हिमाचल प्रदेश में राज्य पुलिस के 14000 कर्मियों को तैनात किए जाने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में चुनाव नौ नवंबर को होना है। गुजरात के लिए अगले कुछ दिनों में चुनाव कार्यक्रम घोषित होने की उम्मीद है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ, क्या बोली मोदी सरकार

RBI क्यों खरीद रहा भर-भर कर सोना, क्या देश में आने वाला है संकट, जानिए सच

प्रेमानंदजी का जवाब सुन देश की महिलाएं भड़क गईं, आखिर क्या है पूरा मामला

22 दिनों तक जवानों ने ड्रोन से भेजा खाना खाया, कैसे किया आतंकियों का काम तमाम, अमित शाह ने बताया पूरा ऑपरेशन

राज्यसभा में किसने ट्रंप को बताया चाचा चौधरी, संसद से कर दी यह मांग

सभी देखें

नवीनतम

लाल हरी लाइटों में चमकता उड़न जासूस निकला कबूतर, पुलिस ने किया नकली ड्रोन का पर्दाफाश

मालेगांव ब्लास्ट मामले में 17 साल बाद बरी, फैसला सुन रो पड़ीं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, जानिए क्या कहा?

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से 2 दिवसीय झारखंड यात्रा पर, एम्स देवघर और दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

LIVE: मालेगांव ब्लास्ट मामले में सभी आरोपी बरी, हाईकोर्ट जाएंगे पीड़ित परिवार

Amarnath Yatra : बालटाल के रास्ते फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, पहलगाम मार्ग से अब भी निलंबित

अगला लेख