Hanuman Chalisa

हेलमेट नहीं पहनते हैं तो देखें इस खबर को, दहल जाएगा दिल...

Webdunia
मंगलवार, 24 अक्टूबर 2017 (20:14 IST)
इंदौर। यातायात विभाग के अनेक जागरूकता अभियानों के बाद भी लोगों को हेलमेट पहनने में न जाने क्यों दिक्कत आती है। कई दर्दनाक और वीभत्स हादसों के बाद भी लोग सबक नहीं लेते। एक बार फिर इंदौर में हेलमेट न पहनने के कारण एक युवक काल के गाल में समा गया। 
 
मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में तो हेलमेट अनिवार्य है। हेलमेट को लेकर पुलिस-प्रशासन जागरूकता अभियान भी चलाता आया है, लेकिन कुछ इंदौरियों को इसे लगाना अपनी शान में गुस्ताखी लगती है।
खासतौर पर युवा वर्ग इसे पहनने से कतराता है, शायद उन्हें हेयर स्टाइल बिगड़ने का डर होगा लेकिन जरा सोचिए कि जब हैड ही नहीं होगा तो कैसी हेयर स्टाइल... पर मंगलवार को एक ऐसी ही दिल दहलाने वाली दुर्घटना सामने आई कि किसी का भी दिल दहल जाए...
 
शहर के खंडवा रोड पर एक 20 वर्षीय छात्र की दुर्घटना में मौत हो गई। अक्ष दिगवानी नामक इस छात्र की एक्टिवा की एक वाहन से टक्कर हो गई। इस हादसे में उसका सिर के कई टुकड़े होकर सड़क पर फैल गए। सोचिए, एक 20 साल के नौजवान का ऐसा अंत, काश उसने हेलमेट लगाया होता तो शायद आज वह जिंदा होता।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hero ने लॉन्च कीं Flex Fuel Splendor और HF Deluxe, E85 इथेनॉल पर चलेंगी ये बाइक्स, जानें कीमत और फीचर्स, कबसे होगी बिक्री

2 लाख के गद्दे बिछाकर बचाईं 8 जिंदगियां, इंसानियत की मिसाल की देशभर में चर्चा

BJP ने राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की, कई बड़े चेहरों को मिला मौका, सतीश पूनिया राजस्थान से उम्मीदवार

बिखरे सभी बारी-बारी : शिवसेना की तरह कैसे टूटी ममता की TMC, जानिए अंदर की कहानी

'6 जून को क्या होने वाला है?' CJP के अभिजीत दीपके ने बढ़ाया सस्पेंस, दिल्ली प्लान पर अब भी कई सवाल

सभी देखें

नवीनतम

महू में नर्मदा का लाखों गैलन पानी बहा तो कांग्रेस ने जमकर लगाए लापरवाही के आरोप

4th Gen Hyundai i20 का पहला टीजर जारी, अगले महीने होगी लॉन्च, मिलेंगे ADAS और शानदार फीचर्स

आखिर आत्महत्या क्यों कर रहे हैं भारत में विवाहित पुरुष

भाजपा छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने थलाइवा रजनीकांत को लेकर किया बड़ा दावा!

पटना फायरिंग केस में बड़ा ट्विस्ट: पुलिस ने FIR में जोड़ा नाम खान सर का नाम, हो सकते हैं गिरफ्तार

अगला लेख