बिना दुल्हन की भव्य शादी में 800 लोगों का भोज

Webdunia
सोमवार, 13 मई 2019 (21:06 IST)
हिम्मतनगर। गुजरात के हिम्मतनगर में एक अनूठी शादी संपन्न हुई, जिसमें दुल्हन तो नहीं थी, लेकिन बैंडबाजों और मेहमानों की पूरी धूमधाम थी। इस शादी में करीब 800 लोगों को भोजन भी कराया गया। 
 
दरअसल, दिमागी रूप से कमजोर अजय बारोट (27) के लिए कोई रिश्ता रिश्ते नहीं मिल रहा था, लेकिन अजय का सपना था कि उसकी शादी अपने चचेरे भाई की तरह भव्य और धूमधाम से हो।

काफी कोशिशों के बाद जब जब अजय के लिए कोई रिश्ता नहीं मिला तो परिवार ने बिना दुल्हन के ही उसकी इच्छा पूरी करने का निर्णय लिया। 
 
शादी से एक दिन पहले मेहंदी और संगीत की रस्म हुई। इसमें करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए। अजय को सुनहरी शेरवानी, गुलाबी पगड़ी और लाल और सफेद गुलाबों की माला पहनाकर दूल्हा बनाया गया।

फिर अजय को घोड़े पर बैठाकर गांव घुमाया गया। इस रस्म में लगभग 200 लोग शामिल हुए। समारोह में शामिल लोगों ने गुजराती संगीत और ढोल की धुन पर सभी ने डांस भी किया।अजय के पिता विष्णु बारोट ने बताया कि मेरे पुत्र मंदबुद्धि है। साथ कम उम्र में ही उसकी मां की मौत हो गई थी।

उन्होंने बताया कि अजय दूसरों की शादियों में शामिल होकर खुश होता था और अपनी शादी के बारे में पूछता था। इसी के चलते मैंने उसके विवाह का समारोह आयोजित करने का फैसल किया ताकि उसे लगे उसकी शादी हो रही है और उसका सपना पूरा हो रहा है।

विष्णु ने कहा कि मैं अब बहुत खुश हूं कि मैंने अपने बेटे का सपने को पूरा किया है, बिना यह सोचे कि समाज क्या कहेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

5 लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को NIA ने किया गिरफ्तार

कृष्ण जन्मभूमि मामले में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी यह दलील...

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार

Krishi Startup : 9 साल में 7000 से ज्‍यादा हुई कृषि स्टार्टअप की संख्या, FAIFA रिपोर्ट में हुआ खुलासा

अगला लेख