गुजरात नगर निगम चुनाव में BJP की प्रचंड जीत, 6 शहरों के निगमों में सत्ता कायम रखी

Webdunia
बुधवार, 24 फ़रवरी 2021 (00:41 IST)
अहमदाबाद। भाजपा ने गुजरात में 6 नगर निगमों के लिए हुए चुनाव में प्रचंड जीत हासिल की। मंगलवार को हुई मतगणना में 576 में से 483 सीटें जीतकर भाजपा ने इन नगर निकायों में अपनी सत्ता बरकरार रखी।
ALSO READ: हिरासत में प्रज्ञा को प्रताड़ित करने का मामला, मानवाधिकार आयोग ने पुलिस प्रमुख को बुलाया
सत्तारूढ़ दल ने राज्य के सभी 6 नगर निगमों- अहमदाबाद, सूरत, वड़ोदरा, राजकोट, जामनगर और भावनगर में सत्ता बरकरार रखी। इन नगर निगमों के चुनाव के लिए मतदान 21 फरवरी को हुआ था।
ALSO READ: देश के कुछ राज्यों में Corona के तेजी से बढ़ रहे मामलों के बीच PMO में आपात बैठक
विपक्षी दल कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा और वह केवल 55 सीटों पर जीत दर्ज कर पाई है। यहां तक कि कांग्रेस सूरत में अपना खाता खोलने में नाकाम रही।
ALSO READ: लालकिला हिंसा मामला : आरोपी लक्खा सिधाना ने CM अमरिंदर के पैतृक गांव में की रैली, पुलिस को दी चेतावनी
वहीं, राज्य में नगर निकाय चुनावों में पहली बार उतरी आम आदमी पार्टी (आप) ने 27 सीटों पर जीत हासिल की और ये सभी सीटें उसने सूरत में जीती। आप सूरत नगर निगम में मुख्य विपक्ष के रूप में उभरी। आप ने छहों नगर निगमों में कुल 470 उम्मीदवार उतारे थे।
ALSO READ: सरकार ने कहा- महाराष्ट्र समेत 3 राज्यों में वायरस के 2 नए वैरिएंट मिले, साउथ अफ्रीकी स्ट्रेन के अब तक 6 मामले सामने आए
भाजपा ने अहमदाबाद में 192 सीटों में से 159, राजकोट में 72 सीटों में से 68, जामनगर में 64 में से 50 सीटें, भावनगर में 52 सीटों में से 44, वड़ोदरा में 76 सीटों में से 69 और सूरत में 120 सीटों में से 93 सीटें जीतीं।
 
दूसरी ओर, कांग्रेस ने तीन नगर निगमों में केवल 1 अंक में सीटें जीतीं और सूरत में तो उसे एक भी सीट नहीं मिली। कांग्रेस ने अहमदाबाद में 25, राजकोट में 4, जामनगर में 11, भावनगर में 8 और वडोदरा में 7 सीटें जीतीं।
 
पहली बार गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने वाली असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम ने अहमदाबाद के मुस्लिम बहुल जमालपुर और मकतामपुरा वार्ड में 7 सीटें जीतीं।
 
जामनगर में बहुजन समाज पार्टी के 3 उम्मीदवारों ने जीत हासिल की, जबकि एक निर्दलीय उम्मीदवार अहमदाबाद में जीता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस जीत को ‘अति विशेष’ करार दिया और कहा कि दो दशकों से अधिक समय से राज्य की सेवा करने वाली पार्टी के लिए ऐसी जीत हासिल करना उल्लेखनीय है।
 
मोदी ने कहा कि नगर निगमों के चुनाव परिणाम विकास एवं सुशासन की राजनीति में लोगों के अटूट विश्वास को प्रदर्शित करते हैं। मोदी ने अपने ट्वीट में कहा कि धन्यवाद गुजरात। राज्यभर में नगर निगम के चुनाव परिणाम विकास एवं सुशासन की राजनीति में लोगों के अटूट विश्वास को प्रदर्शित करते हैं।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रति एक बार फिर विश्वास प्रदर्शित करने के लिये राज्य के लोगों का आभारी हूं। गुजरात की सेवा करना हमेशा सम्मान की बात रही।
 
उन्होंने गुजरात प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की जो लोगों तक पहुंचे और राज्य के लिये पार्टी की सोच के बारे उन्हें बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि गुजरात सरकार की लोकोन्मुखी नीतियों ने सम्पूर्ण राज्य पर सकारात्मक प्रभाव डाला।
 
मोदी ने कहा कि पूरे गुजरात में आज की जीत अति विशेष है। दो दशकों से अधिक समय से राज्य की सेवा करने वाली पार्टी के लिये ऐसी जीत हासिल करना उल्लेखनीय है। इस बीच अहमदाबाद के दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और राज्य भाजपा प्रमुख सी आर पाटिल को भाजपा की जीत पर बधाई दी।
ALSO READ: गुजरात निकाय चुनाव : BJP के गढ़ में AAP की धमाकेदार इंट्री, CM केजरीवाल बोले - देशभर में खत्म हो रही है कांग्रेस
एक ट्वीट में शाह ने स्थानीय नगर निकायों में भाजपा के विकास और प्रगति पर एक बार और विश्वास करने के लिए गुजरात के लोगों को बधाई दी। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने चुनाव परिणामों को लेकर मतदाताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार जताया है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख