Hanuman Chalisa

उत्तराखंड में एक हफ्ते से आतंक का पर्याय गुलदार मारा गया

निष्ठा पांडे
बुधवार, 21 जुलाई 2021 (10:19 IST)
देहरादून। उत्तराखंड में टिहरी की खास पट्टी छाम और दुरोगी गांव में बीते एक सप्ताह से आतंक के पर्याय बने गुलदार को वन विभाग द्वारा तैनात शिकारियों ने कल मंगलवार को मार गिराया। इससे ग्रामीणों ने खासी राहत महसूस की है। उत्तराखंड के गावों में इन दिनों गुलदार इतनी संख्या में हैं कि गांव वालों में भूत-चुड़ैल का कोई खौफ न होकर मात्र एक ही खौफ रहता है कि कहीं कोई गुलदार न टकरा जाए। इसलिए कहीं बाहर काम पर जाने वालों को घर वाले भी यही नसीहत देते हैं कि घर उजाले में ही आ जाना और देखभाल के सही से चलना।

ALSO READ: यूपी के मंत्री ने मुनव्वर राणा को लेकर दिया विवादित बयान
 
टिहरी जिले के खास पट्टी क्षेत्र के छाम और दुरोगी गांव में गुलदार ने तांडव मचा रखा था। मंगलवार को ही गुलदार ने दुरोगी के मदन लाल उर्फ मद्दा कोली की पत्नी गुन्द्री देवी (50) को मौत के घाट उतार दिया जबकि इससे पूर्व वह छाम गांव के भगवती दास की पत्नी को आंगन से उठा ले गया और उसका आधा शरीर खेतों में छोड़ दिया। वहीं दुरोगी की एक विवाहिता महिला पर वह पहले भी हमला कर चुका है जिसका उपचार चल रहा है। छाम की घटना के बाद से वन विभाग की टीम क्षेत्र में तैनात थी। लगातार कॉम्बिंग करने के बाद कल मंगलवार को शाम करीब 4.30 बजे गुलदार को ढेर कर दिया गया।

ALSO READ: लाल किला 15 अगस्त तक जनता के लिए बंद, सुरक्षा कारणों से लिया फैसला
 
दो दिन पूर्व नैनीताल जिले के रामनगर के चिल्किया गांव में सब्जी लेकर घर जा रहे एक मजदूर पर गुलदार ने घात लगाकर हमला कर दिया। रामनगर कॉर्बेट लैंडस्केप से लगते गांवों में बाघ और गुलदार के हमले की घटनाएं रुकने का नाम ही नहीं ले रही हैं। चिल्किया गांव का रहने वाला मजदूर महेंद्र सिंह (24) पुत्र हरि राम बाजार से सब्जी खरीदकर घर जा रहा था, तभी गुलदार ने महेंद्र पर हमला कर उसे घायल कर दिया। गांव के अन्य लोगों के शोर मचाने पर गुलदार महेंद्र को छोड़ जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीणों ने घायल को 108 की मदद से रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
 
दूसरी तरफ पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट के सिमलकुडा लतराडी में मंगलवार सायं को एक बालक को गुलदार ने घर जाते हुए खींच लिया और मार डाला। गुलदार के आतंक से पूरे उत्तराखंड में जगह-जगह ऐसी घटनाओं की सूचनाएं मिलती रहती हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद गरमाई राजनीति, शुभेंदु सरकार पर भड़के ममता और विपक्षी, आरोपों पर क्‍या बोली भाजपा?

दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता, आतंकी साजिश का भंडाफोड़, ISI के 9 एजेंट गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद

बिहार में बंगले पर बवाल, राबड़ी बोलीं- बुला लो फोर्स नहीं करेंगे बंगला खाली

45°C तापमान होगा न्यू नॉर्मल? UN की रिपोर्ट ने क्यों बढ़ाई दुनिया, खासकर भारत की टेंशन

'त्याग' के बदले पूर्व CM सिद्धारमैया ने कांग्रेस हाईकमान से क्या मांग लिया?

सभी देखें

नवीनतम

PM Modi Mann Ki Baat 134th episode : देश के एथलीट रिकॉर्ड बना रहे, पीएम मोदी ने 'मन की बात' में की गुरिंदरवीर की चर्चा

जनरल एनएस राजा सुब्रमणि बने भारत के नए CDS, थिएटराइजेशन और सैन्य सुधारों की बड़ी जिम्मेदारी

Strait of Hormuz खुलने पर भी तुरंत नहीं घटेंगी तेल की कीमतें, क्या हैं चुनौतियां, दुनिया पर क्या पड़ेगा असर

मोदी सरकार के 12 साल पूरे, 5 जून से 21 जून तक देशभर में चलेगा भाजपा का मेगा जनसंपर्क अभियान

धामी सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित हुए BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, बोले- 2027 में उत्तराखंड में तीसरी बार बनेगी सरकार

अगला लेख